फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tilodki Ganga will get new life, its form will change

Ayodhya News: तिलोदकी गंगा को मिलेगा नया जीवन, बदलेगा स्वरूप

Sat, 14 Jun 2025 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Tilodki Ganga will get new life, its form will change
अयोध्या। रामनगरी में तिलोदकी गंगा को नया जीवन मिलेगा। इसके मौजूदा स्वरूप को पूरी तरह से बदला जाएगा। नदी फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौटेगी। पहले चरण में सात किलोमीटर की दूरी पर यह काम शुरू हो गया है। नदी की कुल लंबाई 46 किमी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हर जिले में एक नदी को पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए हैं। इस पर यहां अमल शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सीएम योगी के निर्देश के तहत डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की देखरेख में सोहावल क्षेत्र में गौरा ब्रह्मनान से पंडितपुर के बीच मनरेगा के माध्यम से नदी को पुराना स्वरूप देने का काम किया जा रहा है। इस सात किमी की दूरी के कई स्थानों पर 250 से तीन सौ की संख्या में मजदूरों को लगाया गया है। इन मजदूरों की ओर से नदी की सफाई की जा रही है। जिन स्थानों पर नदी के क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध कब्जे हैं, उन्हें हटवाने की जिम्मेदारी तहसील प्रशासन को सौंपी गई है।
विज्ञापन


इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने अमर उजाला को बताया कि 30 जून तक नदी की सफाई और अतिक्रमण हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद एक से सात जुलाई तक मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार नदी के तट पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। पौधरोपण के लिए गड्ढों की खोदाई का काम 20 जून से शुरू होगा। इस काम को भी 10 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ के अनुसार गौरा ब्रह्मनान को तिलोदकी गंगा का उद्गम स्थल माना जाता है। इसीलिए यहां से नदी की सफाई का काम शुरू करवाया गया है। जबकि पंडितपुर ऋषि रमणीक की तपोस्थली है। यहीं पर समदा झील में तिलोदकी गंगा मिलती है। समदा झील का सुंदरीकरण का काम भी तेज गति से चल रहा है। इसे पर्यटन विकास से भी जोड़ा गया है। इस पूरे काम की ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed