फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tight security in Ayodhya on Mahashivratri

Ayodhya News: महाशिवरात्रि पर अयोध्या में सुरक्षा चाक-चौबंद

Fri, 13 Feb 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Tight security in Ayodhya on Mahashivratri
अयोध्या। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे राम की पैड़ी, सरयू घाट, नागेश्वर नाथ मंदिर और क्षीरेश्वर नाथ मंदिर के साथ-साथ अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सरयू घाट से सिद्धपीठ नागेश्वर नाथ मंदिर तक विशेष बैरिकेडिंग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन निर्बाध रूप से हो सके। पुलिस प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही अनुसरण करें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। डीआईजी सुमेन वर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के अनुसार मंदिर परिसरों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिससे भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन



यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान, 300 पुलिसकर्मी तैनात

एसपी यातायात एपी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नियमित ड्यूटी प्लान के अतिरिक्त जहां भी भीड़ अधिक होने की संभावना है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कुल मिलाकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 300 पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed