फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three Youths Rape Young Woman, Extort Money; Three Arrested, Including an Agniveer

Ayodhya News: युवती से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, रुपये भी ऐंठे, अग्निवीर सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 24 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Three Youths Rape Young Woman, Extort Money; Three Arrested, Including an Agniveer
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 23 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी आपत्तिजनक खींच ली गईं। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया गया और उससे रुपये भी ऐंठे गए। युवती से बारी-बारी से ब्लैमेलिंग का डर दिखाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म भी किया। इसमें एक अग्निवीर सैनिक भी शामिल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक अग्निवीर सैनिक भी शामिल है। युवती ने कोतवाली पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि महावा निवासी अग्निवीर दीपक चौरसिया ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई थीं। दीपक ने इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दीपक ने ये तस्वीरें तारुन थाना क्षेत्र के खमपुर निवासी सौरभ को भेज दीं। सौरभ ने भी युवती को धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने युवती से रुपये भी ऐंठे।
विज्ञापन


सौरभ ने ये तस्वीरें तारुन थाना क्षेत्र के नंदापुर बालापुर निवासी उमेश पांडेय को भेजीं। उमेश ने भी युवती को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस तरह एक के बाद एक तीन युवकों ने युवती का शोषण किया। मुख्य आरोपी दीपक एक अग्निवीर सैनिक है। उसकी शादी बीते 22 अप्रैल को हुई है। यह घटनाक्रम उसकी शादी के दो दिन बाद सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed