{"_id":"6a089025cff4ac991202c789","slug":"three-teenagers-drown-in-saryu-river-while-bathing-search-underway-ayodhya-news-c-97-1-ayo1042-149654-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नहाते समय सरयू में डूबे तीन किशोर, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नहाते समय सरयू में डूबे तीन किशोर, तलाश जारी
Sat, 16 May 2026 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 16 May 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सरयू में किशोरों की तलाश करते गोताखोर।
सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर के उत्तरी छोर पर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान तीन किशोर डूब गए। एक ही पटीदार परिवार के तीन किशोरों के डुबने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे रौनाही थाना प्रभारी लाल चंद सरोज ने स्थानीय तैराकों से तालाश शुरु कराते हुए एसडीआरएफ टीम मंगाने के लिए अधिकारियों से संपर्क साधा है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब पांच बजे तहसीनपुर निवासी चार किशोर तथा गोंडा जिले से ननिहाल आए किशोर गर्मी से निजात पाने के लिए सरयू नदी में स्नान करने पहुंचे। उनमें से 15 वर्षीय मानस पांडेय पुत्र कृपाशंकर पांडेय, सत्यम पांडेय (14) पुत्र विनय कुमार पांडेय, अमित पांडेय (17) पुत्र अमर बहादुर पांडेय और ध्रुव (16) नदी में नहाने लगे। कुछ ही समय बाद ध्रुव बाहर निकल आया जबकि अभिषेक पांडेय ने नदी में नहाने से इंकार कर दिया।
प्रत्यक्ष दर्शी अभिषेक ने मानस को डूबता देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। मानस को बचाने के लिए साथ स्नान कर रहे सत्यम और अमित पहुंच गए लेकिन बचाने के दौरान ही मानस के साथ वे दोनों भी डूब गए। डूबने वाले तीनों किशोर घर के एकलौते चिराग और एक ही पटीदारी परिवार के थे। मामले में थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि स्थानीय गोताखोर किशोरों की तलाश कर रहे हैं। एसडीआरएफ टीम भी बुलाई गई है। मौके पर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रिशु जैन भी पहुंचे हैं। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज शाहिद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर मौजूद है। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया किशोर की खोज के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं अंधेरा हो जाने के कारण दिक्कत आ रही है।