फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   This time, special guests of Deepotsav will be seated on a permanent stage

Ayodhya News: इस बार स्थायी मंच पर विराजेंगे दीपोत्सव के खास मेहमान

Mon, 29 Sep 2025 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
This time, special guests of Deepotsav will be seated on a permanent stage
1- राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में आमंत्रित आम दर्शकों के लिए स्टेडियम की तर्ज पर बनकर तैयार दीर्घ
आदर्श शुक्ला
विज्ञापन

अयोध्या। नौवां दीपोत्सव पिछले सभी संस्करणों से कई आयामों में और भी ज्यादा विशिष्ट व आकर्षक होगा। 19 अक्तूबर को पहली बार इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य सभी खास मेहमान राम की पैड़ी पर बनवाए गए स्थायी मंच पर विराजेंगे। इतना ही नहीं स्टेडियम की तर्ज पर बनी सीढ़ीनुमा दीर्घा में बैठ कर आमंत्रित आम दर्शक उत्सव के साक्षी बनेंगे।

इसके पहले के सभी दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर मुख्यमंत्री समेत अन्य अति विशिष्ट अतिथि अस्थायी तौर पर बनवाए जाने वाले मंच पर बैठते थे। यहीं से मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथियों के संबोधन के साथ सीएम योगी गिनीज बुक की टीम से नए विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र ग्रहण करते रहे हैं। सीएम समेत अन्य सभी खास मेहमान इसी अस्थायी मंच से दीपोत्सव के साथ लेजर और ड्रोन शो को भी देखते हैं।
विज्ञापन


इस बार सीएम योगी समेत अन्य सभी अति विशिष्ट अतिथियों के लिए स्थायी मंच का निर्माण अंतिम दौर में है। दीपोत्सव से पहले इसे पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। इसी कड़ी में आम दर्शकों के बैठने के लिए राम की पैड़ी के स्लोप पर एम्फीथिएटर व स्टेडियम की तरह सीढ़ियां भी बनकर तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। इस बार आमंत्रित किए गए लगभग पांच हजार आम दर्शक इसी पर बैठ कर दीपोत्सव की भव्यता का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों और अन्य विशिष्ट मेहमानों के लिए दो से तीन अस्थायी दीर्घा बनेगी

मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने अमर उजाला को बताया कि स्टेडियम की तर्ज पर बनी दीर्घा में बड़ी संख्या में दर्शकों के बैठने से राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के दौरान काफी रिक्त जगह उपलब्ध होगी। इस बार पहले के आयोजनों की तुलना में कम संख्या में अस्थायी दीर्घाएं बनवानी होंगी। ऐसे में हर कोई आराम से दीपोत्सव को देख सकेगा। रामनगरी के संतों और अन्य विशिष्ट मेहमानों के लिए दो से तीन अस्थायी दीर्घा बनवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed