फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Thieves are having a field day during the Sawan fair, stealing jewellery and cash

Ayodhya News: सावन मेले के बीच चोरों की चांदी, उड़ा रहे जेवर और नकदी

Tue, 22 Jul 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 22 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thieves are having a field day during the Sawan fair, stealing jewellery and cash
अयोध्या। सावन मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। वह श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को निशाना बना रहे हैं। दर्शन-पूजन व सरयू स्नान के दौरान उनके जेवर व नकदी उड़ा रहे हैं। पुलिस तीन मामलों में केस दर्ज करके छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर निवासी लक्ष्मी साथियों के साथ रामलला का दर्शन करने आई थीं। सोमवार को दर्शन के बाद साथियों के साथ सुल्तानपुर रोड पर बस पकड़ने के लिए बेगमपुरा निवासी रत्नेश के ई रिक्शा से जा रही थीं। मातगैड़ चौराहे से वह ई रिक्शा पर बैठीं। गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर देवकाली ओवरब्रिज से आगे बढ़ने पर रात लगभग नौ बजे एक व्यक्ति ने उनका सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, लखनऊ के करोरा, गुमानीखेड़ा निवासी राम सिंह 19 जुलाई को अयोध्या दर्शन को आए थे। नया घाट पर स्नान के बाद वह रात में वहीं दरी बिछाकर सो गए। सुबह लगभग चार बजे सोकर उठा तो उनका मोबाइल फोन गायब था। फोन की कवर में रखे डेढ़ हजार रुपये गायब थे। दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि चोरों की तलाश में टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के राजा भोज का पुरवा, पूरे हुसैन में रहने वाले भगवान मिलन शुक्ला विश्वविद्यालय में तैनात हैं। दर्ज एफआईआर में उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के नवगवां के निवासी हैं। सोमवार की दोपहर 04:20 बजे वह विश्वविद्यालय से ड्यूटी करके लौटे तो उनके घर का ताला टूटा था। बॉक्स में रखे जेवर गायब थे। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed