{"_id":"687a737de48dae4bdd0a0690","slug":"these-seven-parameters-contributed-to-reaching-the-28th-position-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1298928-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 28वें पायदान पर पहुंचाने में इन सात मानकों का रहा योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 28वें पायदान पर पहुंचाने में इन सात मानकों का रहा योगदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। स्वच्छ भारत मिशन 2024-25 के सर्वे में अयोध्या नगर निगम को 100वीं से सीधे 28वीं रैंक तक पहुंचाने में सात मानकों (इंडिकेटर) का विशेष योगदान रहा। आवासीय क्षेत्रों और बाजारों की सफाई में अयोध्या ने 100-100 अंक हासिल करने के साथ कमाल कर दिया।
वर्ष 2023-24 के स्वच्छता सर्वेक्षण में अयोध्या 100वें पायदान पर था। इस बार मई माह में हुए सर्वे में लंबी छलांग लगाते हुए न सिर्फ रैंकिंग में सुधार किया बल्कि कई मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया है। आवासीय क्षेत्रों और बाजारों की सफाई में 100-100 अंक हासिल करने के साथ अयोध्या नगर निगम को कूड़े के संग्रहण में 90 अंक मिला है। यानी नगर निगम की ओर से प्रभावी की गई डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था ने यहां पर काफी बदलाव किया है। इसमें लगातार सुधार भी हुआ है।
इसी तरह कूड़े के पृथक्करण में 67 और निस्तारण में 75 अंक मिले हैं। नगर निगम की ओर से गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने की तकनीकी व्यवस्था काफी हद तक कारगर साबित हुई है। हालांकि इसमें अभी और सुधार करने की पर्याप्त गुंजाइश है। सरयू के घाटों की सफाई में भी नगर निगम की उपलब्धि सराहनीय रही है। इस इंडिकेटर में 88 अंक मिले हैं। इसी कड़ी में शौचालयों की सफाई में 55 अंक प्राप्त हुए हैं। इस बारे में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल ने बताया कि जिन इंडिकेटर में और बेहतर करने की गुंजाइश है, उनके लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। इसके लिए महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के स्तर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।