फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There is reluctance in giving the copy of the family register: MP

परिवार रजिस्टर की नकल देने में हो रही आनाकानी : सांसद

Tue, 24 Feb 2026 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 24 Feb 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
There is reluctance in giving the copy of the family register: MP
21-मिल्कीपुर के पांच नंबर चौराहे पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में ज्ञापन सौंपते सांसद अवधेश प्रसाद व
मिल्कीपुर। समाजवादी पार्टी ने एसआईआर के बहाने मतदाताओं का नाम सूची से काटने के प्रयास को रोकने, संविधान बचाने समेत अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में सपाइयों ने इनायत नगर के पांच नंबर चौराहे पर प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर कार्य कर रहा है। सपा कार्यकर्ता उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। बीएलओ दबाव में हैं। कई ने आत्महत्या कर ली है। कई बीएलओ कम-पढ़े लिखे हैं। परिवार रजिस्टर की नकल देने में पंचायत सचिव सहयोग नहीं कर रहे हैं। मतदाता सूची में जान-बूझकर त्रुटियां की गई हैं। लोगों को परेशान किया जा रहा है। धरनास्थल पर मौजूद एसडीएम को एक-एक करके मतदाता सूची में हुई त्रुटियों व अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में जनता के लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर किसानों की जमीनों पर जबरन अतिक्रमण, कमरतोड़ महंगाई पर रोक लगाने व सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को संचालित कराने समेत अन्य मांग उठाई। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान व्यापक अनियमितताओं, वर्ष 2003 की मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन में गंभीर त्रुटियों, फार्म 7 के दुरुपयोग, एएसडी सूची में लक्षित प्रविष्टियों, जीवित मतदाताओं को मृत दिखाने, स्थायी रूप से स्थानांतरित दर्शाने आदि समस्याओं से संबंधित चुनाव आयोग को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, बख्तियार खान, छोटेलाल यादव, माखनलाल यादव, रामजी पाल, महेंद्र यादव, महेश शर्मा, सुनील सिंह, अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed