फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There is no facility of birth and death registration in Ayodhya Dham till now

Ayodhya News: अयोध्या धाम में अब तक जन्म मृत्यु पंजीकरण की सुविधा नहीं

Fri, 23 May 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
There is no facility of birth and death registration in Ayodhya Dham till now
अयोध्या। नगर निगम के अयोध्या धाम जोन में अब तक जन्म-मृत्यु पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। ऐसे में यहां की 80 हजार से अधिक की आबादी के लोगों को इसकी जरूरत पड़ने पर अयोध्या कैंट में नगर निगम के मुख्यालय तक आना पड़ता है। अयोध्या धाम के जोनल ऑफिस में यह सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर अमल नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन


अयोध्या नगर निगम तीन जोन में विभाजित है। इसमें अयोध्या धाम, अवधपुरी और कौशलपुरी जोन शामिल हैं। जन्म-मृत्यु पंजीकरण की सुविधा सभी जोन में होने की बजाय सिर्फ नगर निगम के सिविल लांइस स्थित मुख्य कार्यालय में ही उपलब्ध है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी अयोध्या धाम जोन में रहने वालों को हो रही है। यहां के लोगों को अपने घर में किसी का जन्म या मृत्यु होने पर पंजीकरण कराने के लिए सात से आठ किमी की दूरी तय कर नगर निगम कार्यालय तक कई बार भागदौड़ करनी पड़ती है।
विज्ञापन


अयोध्या धाम के नागरिकों की इस बड़ी समस्या का समाधान कराने की पहल करते हुए हनुमान कुंड वार्ड की पार्षद अर्चना श्रीवास्तव ने आठ महीने पहले तत्कालीन नगर आयुक्त संतोष शर्मा को पत्र लिखा था। इस पर नगर आयुक्त की ओर से प्रयास भी शुरू किए गए लेकिन अभी तक यह सुविधा अयोध्या धाम के जोनल कार्यालय पर शुरू नहीं हो सकी है। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के स्तर से भी कुछ प्रक्रिया पूरी होनी है। इसके लिए नगर आयुक्त की ओर से पत्र भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में पार्षद प्रतिनिधि अभय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में जन्म-मृत्यु पंजीकरण की सुविधा जोनवार कार्यालयों में उपलब्ध है। अयोध्या में अभी ऐसा नहीं हो सका है। ऐसे में यहां के नागरिकों को बिना वजह सात किमी की भागदौड़ कई बार करनी पड़ती है, तब जाकर उन्हें जन्म और मृत्यु का पंजीकरण होने के बाद प्रमाण पत्र मिल पाता है। यहां पर भी तीनों जोन ऑफिस में यह सुविधा प्रभावी की जानी चाहिए।


महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या धाम समेत तीनों जोन के कार्यालयों में जन्म-मृत्यु पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ मुख्यालय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। तीनों जोन के लिए अलग-अलग ओटीपी जारी होनी है। ओटीपी जारी होते ही जोन स्तर पर ही पंजीकरण होने के साथ प्रमाण पत्र मिलने लगेंगे। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed