{"_id":"692c5eccb19c286a4103a1d3","slug":"the-wait-for-the-inauguration-of-the-modern-floating-restaurant-is-extended-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-1495014-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आधुनिक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के लोकार्पण का इंतजार बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आधुनिक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के लोकार्पण का इंतजार बढ़ा
Sun, 30 Nov 2025 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 30 Nov 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
03- सरयू तट पर बनकर तैयार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट- संवाद
अयोध्या। सरयू नदी के किनारे पर्यटकों के लिए एक आधुनिक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट शुरू किया जाएगा, जो न केवल अयोध्या के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव भी प्रदान करेगा। हालांकि इसके लोकार्पण का इंतजार अब और बढ़ गया है। पहले इसे दीपोत्सव में फिर 25 नवंबर को पीएम मोदी की ओर से लोकार्पण करने की बात सामने आ रही थी, लेकिन अभी तक इसका लोकार्पण नहीं हो सका है।
इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण मुंबई की कंपनी लिटमस मरीन ने किया है और यह अयोध्या में पर्यटन निगम का तीसरा व्यावसायिक प्रतिष्ठान होगा। रेस्टोरेंट पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें आधुनिक लाइटिंग सिस्टम के साथ-साथ एक सुसज्जित किचन भी है। इसे तैयार करने में डेढ़ माह का समय लगा और तकरीबन 20 कर्मचारियों ने इसमें सेवाएं दी हैं। यह रेस्टोरेंट 10 से 15 मीटर गहरे पानी में संचालित हो सकता है, जो इसे सरयू नदी के प्रवाह में सुरक्षित और स्थिर बनाता है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट न सिर्फ खाने-पीने की सुविधा देगा, बल्कि पर्यटकों के लिए फोटोग्राफी का भी बेहतरीन स्थल बनेगा।
नदी के बीच से दिखाई देने वाली राम की पैड़ी, घाटों और दीपोत्सव के समय जगमगाती अयोध्या की झलक पर्यटकों के कैमरे में कैद होकर जीवनभर की यादगार बन जाएगी। यह जगह सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी तेजी से लोकप्रिय हो सकती है। पर्यटन निगम के अधिकारियों का कहना है कि कुछ प्रशासनिक औपचारिकताओं के कारण लोकार्पण की तारीख अभी तय नहीं हो सकी है। इसके शुरू होने के बाद सरयू किनारे पर्यटन का दायरा और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।