फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The very school where the strong room was established failed to return the question papers; notices issued to eight individuals

Ayodhya News: जिस विद्यालय में बना स्ट्रांग रूम उसी ने ही नहीं लौटाए प्रश्नपत्र, आठ को नोटिस

Mon, 20 Apr 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The very school where the strong room was established failed to return the question papers; notices issued to eight individuals
अयोध्या। यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद अवशेष प्रश्नपत्रों को लेकर लापरवाही अब भारी पड़ती दिख रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस राजकीय इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, उसी विद्यालय सहित आठ विद्यालयों ने अब तक प्रश्नपत्र जमा नहीं किए हैं। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी संबंधित प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दी है।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद बचे हुए प्रश्नपत्रों और रिजर्व सेट को सुरक्षित रखने के लिए इन्हें स्ट्रांग रूम में जमा करना अनिवार्य किया गया था। इसके लिए विभाग ने पहले ही सात दिनों की समयसीमा तय कर दी थी। इतना ही नहीं, निर्देशों को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बार-बार याद भी दिलाया गया, लेकिन इसके बावजूद 20 अप्रैल तक कई विद्यालयों ने नियमों को नजरअंदाज किया।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि 21 अप्रैल तक हर हाल में प्रश्नपत्र जमा करना होगा और देरी का लिखित स्पष्टीकरण भी देना पड़ेगा। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि आदेश का पालन नहीं होने पर ऐसे विद्यालयों को भविष्य में परीक्षा केंद्र न बनाए जाने की संस्तुति कर दी जाएगी। नोटिस पाने वाले विद्यालयों में दीनदयाल इंटर कॉलेज बाकरगंज, एमएसनाज इंटर कॉलेज सुचित्तगंज, मां गुरुदेवी इंटर कॉलेज रुदौली, राजकीय इंटर कॉलेज, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज नन्सा, श्री राम आदर्श इंटर कॉलेज रुदौली, राम सरदार इंटर कॉलेज खंडासा और सार्वजनिक इंटर कॉलेज अबनपुर सरोहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed