फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The struggle of the villagers cleared the way for the construction of the Dadera underpass

Ayodhya News: ग्रामीणों के संघर्ष से ददेरा अंडरपास के निर्माण का रास्ता साफ

Tue, 24 Feb 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 24 Feb 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
The struggle of the villagers cleared the way for the construction of the Dadera underpass
45- ददेरा गांव में अंडरपास निर्माण के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।-संवाद
हनुमतनगर। ग्रामीणों के आंदोलन और पूर्व सांसद लल्लू सिंह की पहल से ददेरा गांव के पास रिंगरोड पर अंडरपास बनने का रास्ता साफ हो गया है। एनएचएआई के अधिकारियों ने मिट्टी समतल करवाकर ग्रामीणों का आवागमन चालू करवा दिया है।
विज्ञापन




ददेरा गांव के पास निर्माणाधीन रिंगरोड पर अंडरपास की मांग को लेकर अड़े ग्रामीणों ने मंगलवार को दोबारा धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एनएचएआई के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग पर सहमति जताते हुए रिपोर्ट दिल्ली उच्च अधिकारियों को भेज दी है। समाजसेवी व ग्रामवासी सचिन तिवारी ने बताया कि एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए लगभग 150 मीटर का कार्य तुरंत रोकवा दिया। वहां की मिट्टी बराबर करवाकर आवागमन चालू करवाया।
विज्ञापन




परियोजना निदेशक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जब तक अंडरपास का निर्माण नहीं हो जाएगा, तब तक आने-जाने में बाधा उत्पन्न नहीं होगी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि ददेरा लल्लन पासवान, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, योगेश मिश्रा, सत्यदेव मिश्रा, राजेश चौबे, आचार्य राकेश पांडेय, प्रधान अनूप वर्मा, राजकुमार पांडेय, विजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व सांसद ने केंद्रीय परिवहन मंत्री से की थी मुलाकात

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने ददेरा गांव में अंडरपास निर्माण के लिए सोमवार को दिल्ली में एनएचएआई के उच्च अधिकारियों और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। अंडरपास बनवाने के लिए पत्र देकर वार्ता की थी। सहमति बनने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए अगली बैठक बुधवार को निश्चित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed