फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The stove in the mess remained unlit for two days, leaving 40 policemen hungry

Ayodhya News: मेस में दो दिन नहीं जला चूल्हा, भूखे रहे 40 पुलिसकर्मी

Sat, 14 Mar 2026 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 14 Mar 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
The stove in the mess remained unlit for two days, leaving 40 policemen hungry
अयोध्या। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में संचालित पुलिस मेस में शुक्रवार की शाम से गैस सिलिंडर का संकट खड़ा हो गया। इस वजह से दो टाइम तक लगभग 40 पुलिसकर्मियों को भूखा रहना पड़ा। शनिवार की दोपहर बाद सिलिंडर की व्यवस्था हुई तो शाम को पुलिसकर्मियों को भोजन नसीब हुआ।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में स्थित गैस एजेंसी से यहीं पर संचालित क्लब मेस में सिलिंडर की आपूर्ति होती है। यहां प्रतिदिन लगभग 35-40 पुलिसकर्मियों के लिए भोजन बनता है। व्यवस्था संचालन के लिए यहां तीन सिलिंडर की व्यवस्था है, लेकिन शुक्रवार की शाम आखिरी सिलिंडर भी खत्म हो गया। डिमांड के बावजूद सिलिंडर की शार्टेज बताकर आपूर्ति नहीं हो सकी तो पुलिसकर्मियों को भोजन नसीब नहीं हो सका। शनिवार की सुबह भी इंतजाम नहीं हुआ तो व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन

एएसपी देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से दिक्कत हुई थी। दोपहर में 360 सिलिंडर का एक वाहन आया है, जिससे व्यवस्था सुधर गई है। मेस में सिलिंडर उपलब्ध करा दिया गया है, जहां शाम से व्यवस्था पटरी पर आ गई है। सामान्य दिनों में हर माह औसतन 1400 सिलिंडर की खपत होती थी। जिला पूर्ति अधिकारी से व्यवस्था सामान्य कराने में सहयोग मांगा गया था, जिसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed