फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The red zone will be enclosed within an impenetrable security cordon

Ayodhya News: अभेद सुरक्षा घेरे में कैद होगा रेड जोन

Tue, 17 Feb 2026 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 17 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
The red zone will be enclosed within an impenetrable security cordon
मंगलवार को राम मंदिर परिसर का एटीएस के जवानों के साथ निरीक्षण करते एसपी सुरक्षा-पुलिस
अयोध्या। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के नेतृत्व में एटीएस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का सूक्ष्म निरीक्षण कर विस्तृत सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। दौरे के दौरान अति-संवेदनशील रेड जोन अभेद सुरक्षा कवच में रहेगा।
विज्ञापन

विशेष रूप से राम जन्मभूमि मंदिर परिसर को लेकर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रवेश मार्गों, छतों, आसपास की इमारतों और प्रमुख चौराहों का भौतिक सत्यापन किया गया है। सीसीटीवी कवरेज की समीक्षा के साथ अतिरिक्त कैमरों की स्थापना, ड्रोन निगरानी और एंटी-सबोटाज जांच की रूपरेखा भी तय की गई है।
विज्ञापन

एसपी सुरक्षा के अनुसार रेड जोन में आम आवाजाही पर कड़ी निगरानी रहेगी। केवल पास धारकों और सत्यापित व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। सुरक्षा के तीन घेरों आंतरिक, मध्य और बाहरी में केंद्रीय व राज्य सुरक्षा बलों की तैनाती की योजना बनाई गई है। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और खुफिया इकाइयों को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन मार्ग से लेकर कार्यक्रम स्थल तक ‘सेनेटाइज्ड कॉरिडोर’ तैयार किया जाएगा। मार्ग पर पड़ने वाली इमारतों की छतों पर स्नाइपर व निगरानी दल तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed