फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The ramps of the streets connected to Rampath will be made higher and longer

Ayodhya News: ऊंचे और लंबे किए जाएंगे रामपथ से जुड़ी गलियों के रैंप

Thu, 17 Apr 2025 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 17 Apr 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
The ramps of the streets connected to Rampath will be made higher and longer
अयोध्या। रामपथ से जुड़ी गलियों के रैंप को ऊंचा और लंबा कर सुविधाजनक बनाया जाएगा। शहर की खुली नालियों पर पत्थर रखकर ढका जाएगा। साथ ही क्षतिग्रस्त गलियों की मरम्मत कराई जाएगी। यह निर्देश महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने डाॅ. लोहिया और आचार्य नरेंद्र देव वार्ड में ''नगर की सरकार-आपके द्वार'' अभियान के तहत भ्रमण के दौरान दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सात बजे सीतापुर आंख अस्पताल तिराहा पर नगर निगम की टीम की मौजूदगी में महापौर व नगर आयुक्त पहुंचे। महापौर ने शिव हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद स्थानीय निवासी राकेश वैद्य के सुझाव पर हाईमास्ट लाइट लगाने का एलान किया। विनय तिवारी ने गृह कर आवासीय की जगह कामर्शियल करने की शिकायत की। इस पर मेयर ने जांच के आदेश दिए। इसके बाद पार्षद रामभवन यादव के साथ काफिला आगे बढ़ गया।
विज्ञापन


कश्मीरी मोहल्ला की खुर्दाबाद गली में रैंप ऊंचा दिखा। यहां स्वप्निल श्रीवास्तव ने रैंप के आकार में बदलाव का सुझाव दिया। यह स्थिति रामपथ के बांयी तरफ तीन-चार और गलियों में भी दिखी। नगर आयुक्त ने निर्माण खंड के एई को रैंप लंबा और ऊंचा कर सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। स्वयंसेवी संस्था ''राम का घर'' से जुड़ी नीता व रेखा शर्मा ने रामपथ से जुड़ने वाली 50 मीटर लंबी गली को सीसी करने की मांग की। इस पर नगर आयुक्त ने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहबगंज में देव क्लीनिक के सामने कच्ची गली को पक्का बनवाने की मांग पार्षद ने मेयर के सामने रखी। कई जगह नाली खुली देखकर पत्थर रखवाने की हिदायत महापौर ने दी। नगर आयुक्त ने सुलभ शौचालय में जाकर सफाई की स्थिति देखी और कल्याण मंडपम का जायजा लिया। आचार्य नरेंद्र देव वार्ड के पार्षद अनूप श्रीवास्तव की मौजूदगी में नगर आयुक्त ने पुलिस चौकी साहबगंज के सामने सड़क का किनारा क्षतिग्रस्त देख कर इसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए और नाले पर ढक्कन लगवाने को कहा।

पुलिस चौकी साहबगंज के पास टंकी के सामने मुख्य मार्ग पर सुलभ शौचालय की मांग उमेश अग्रहरि ने रखी। कल्लू वर्मा ने दुर्गा पूजा स्थल के पास स्टैंड पोस्ट टूटने, नाली व रोड खराब होने की शिकायत की। यहां हैंडपंप चलाकर नगर आयुक्त ने चेक किया। दिलीप सोनकर ने डोर-टू-डोर कूड़ा न उठने की शिकायत की। यहां दो जगह पेयजल आपूर्ति का लीकेज और हैंडपंप खराब मिला। इसे तुरंत ठीक कराने के लिए कहा।

स्थानीय लोगों ने टेलीफोन एक्सचेंज परिसर स्थित पीपल के पेड़ से सटे बिजली के तार के कारण बंदरों की दुर्घटना में मौत को देखते हुए डालों की छंटाई का आग्रह किया। महापौर ने बछड़ा में नाली और गली की मरम्मत का भरोसा भी लोगों को दिया गया। आचार्य नरेंद्र देव वार्ड में स्थित अंबेडकर पार्क में अजय आजाद सहित स्थानीय लोगों की मांग पर प्रकाश व्यवस्था का वादा किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय, सीएफआई कमल किशोर, पार्षद विशाल पाल, सुनील यादव, सर्वजीत, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, शशि प्रताप सिंह, आलोक द्विवेदी, शिव कश्यप व एकता भटनागर मौजूद रहीं।


वार्ड की गलियों में निर्माण कार्य के बाद बचा हुआ मलबा कई जगह जमा था। इससे सफाई कार्य में बाधा आ रही है। आवागमन भी प्रभावित होने की समस्या सामने आई। इस पर नगर आयुक्त ने तत्काल मलबा हटवाने का निर्देश दिया।



रोहिणी नगर कॉलोनी भ्रमण के लिए पहुंचे महापौर और नगर आयुक्त ने पार्कों की स्थिति पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि इसकी नियमित सफाई होनी चाहिए। पार्षद रामभवन यादव ने पार्कों में उद्घाटन का शिलापट न लगे होने का मुद्दा उठाया। यहां हैंडपंप भी खराब मिला। इसे ठीक करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed