फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Ramjyoti was taken to the Ramlala Temple in Siliguri

Ayodhya News: सिलीगुड़ी में रामलला मंदिर के लिए रामज्योति ले गए

Fri, 17 Apr 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 17 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The Ramjyoti was taken to the Ramlala Temple in Siliguri
राम मंदिर से राम ज्योति लेकर जाते श्रद्धालु।
अयोध्या। सिलीगुड़ी में एक बड़े धार्मिक अनुष्ठान के लिए श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर से श्रीराम ज्योति लेकर श्रद्धालुओं के दल ने शुक्रवार को अयोध्या से प्रस्थान किया। बिहार, नेपाल सहित कई स्थानों पर श्रीराम ज्योति का भ्रमण कराने के उपरांत इसे सिलीगुड़ी के श्रीराम लला मंदिर में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


श्रीराम ज्योति लेने अयोध्या आया आयोजकों का दल शुक्रवार की सुबह तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से मिलने कारसेवकपुरम पहुंचा। श्रीराम सेवा परिवार से जुड़े ये श्रद्धालु राम ज्योति लेकर सिलीगुड़ी के राम महल जाएंगे। इसके लिए सुसज्जित वाहन का प्रबंध किया गया है। वहां श्रीराम लला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा तो है ही, साथ ही सुलोचना मानसी स्किल डेवलपमेंट सेंटर और माता सीता की रसोई का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। महासचिव से मिलकर आयोजक दल के सदस्यों ने पूरे समारोह की जानकारी दी और श्रीराम ज्योति प्रदान करने का आग्रह किया। दोपहर में सिलीगुड़ी के इस दल को श्रीराम मंदिर में श्रीराम ज्योति प्रदान की गई।
विज्ञापन

आयोजक दल के मुकेश सिंघल ने बताया कि 19 अप्रैल से राम ज्योति का नेपाल, बिहार, सिक्किम, दार्जिलिंग, दोआस आदि स्थानों पर भ्रमण कराया जाएगा। सिलीगुड़ी के राम महल में पूजन अनुष्ठान 24 अप्रैल से प्रारंभ होंगे। 28 अप्रैल को नगर परिक्रमा निकाली जाएगी और हवन होगा। इससे पूर्व निशान एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। अयोध्या आने वालों में सुभाष चंद्र अग्रवाल, सत्य नारायण गोयल, सुमित, नीतेश,रतन लाल अग्रवाल आदि सम्मिलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed