फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The pending cases of Nivesh Mitra portal should be settled soon: DM

निवेश मित्र पोर्टल के लंबित प्रकरण जल्द निपटाएं : डीएम

Sun, 30 Jun 2024 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
The pending cases of Nivesh Mitra portal should be settled soon: DM
अयोध्या। डीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। निवेश मित्र पोर्टल पर चर्चा के दौरान सभी लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


औद्योगिक आस्थान, गद्दौपुर में जलभराव के निराकरण के लिए नगर निगम, उद्योग विभाग व एनएचआई को निर्देशित किया गया। इन तीनों विभागों के अफसर स्थलीय जांच कर समस्या का निवारण कराएंगे। प्रगति इंडस्ट्रीज के भूमि विनिमय के प्रकरण में एसडीएम रुदौली को कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उप निदेशक को पर्यटन विभाग के लंबित प्रमाण पत्र का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


लंबित मैप और अनुमोदन के प्रकरण में अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव को निवेशकों के साथ बैठक कर समस्या के निस्तारण का दायित्व सौंपा गया। दो व्यावसायिक ईकाइयों की बिजली संबंधी समस्या आने पर अधिशासी अभियंता को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ऋण संबंधी समस्या के प्रकरण में एलडीएम और संबंधित बैंक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में आईआईए के अध्यक्ष शंकर लाल जायसवाल, सचिव धीरज राज पाल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अजय सिंघल, एसबी सिंह और अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed