{"_id":"6980c59314675051eb06ec9d","slug":"the-operation-of-illegal-e-rickshaws-from-tedhi-bazaar-to-lata-chowk-will-be-stopped-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-142385-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बंद होगा टेढ़ी बाजार से लता चौक तक अवैध ई-रिक्शा का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बंद होगा टेढ़ी बाजार से लता चौक तक अवैध ई-रिक्शा का संचालन
Mon, 02 Feb 2026 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
20- मंडल कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक करते मंडलायुक्त व अन्य अधिकारी- सूचना विभाग
अयोध्या। मंडल कार्यालय सभागार में ट्रैफिक कंट्रोल, ई-रिक्शा एवं गोल्फ कार्ट के सुव्यवस्थित संचालन और होम-स्टे योजना के संबंध में मंडल आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। बैठक में ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित करने और टेढ़ी बाजार और लता मंगेशकर चौक तक अवैध रूप से हो रहे ई-रिक्शा को संचालन को बंद निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने अनियंत्रित एवं अवैध संचालन पर प्रभावी नियंत्रण एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश नगर निगम एवं यातायात पुलिस को दिए हैं। बैठक में निर्णय हुआ कि दुकानदारों से वार्ता कर सुनिश्चित करें कि उनकी सामग्री दुकानों के बाहर न लगाई जाए, यदि कोई करता है तो सख्त कार्यवाही करें। नगर निगम को अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। होम-स्टे योजना के संबंध में आयुक्त ने पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने और योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। विदेशी पर्यटकों के पहचान पत्र का विवरण भी होम स्टे के संचालकों को रखने के लिए निर्देश दिए गए। बैठक में आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी गौरव ग्रोवर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनुराज जैन, सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह व नगर निगम, यातायात पुलिस, पर्यटन विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।