फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The new generation of youth should become the support of their parents in their old age: Vice Chancellor

बुढ़ापे में माता-पिता का सहारा बनें नई पीढ़ी के युवा : कुलपति

Fri, 19 Sep 2025 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The new generation of youth should become the support of their parents in their old age: Vice Chancellor
41- मणि पर्वत के वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कुलपति व कुलसचिव- विश्वविद्यालय
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी के युवा बुढ़ापे में माता-पिता का सहारा बनें। वृद्धजन हमारे समाज की धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा, देखभाल, सम्मान और प्रेम अत्यंत आवश्यक है। समय-समय पर विश्वविद्यालय वृद्धाश्रम में सहयोग प्रदान करता रहेगा। यहां की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


कुलपति समाज कार्य विभाग व समाज शास्त्र पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के सहयोग से सेवा पखवाड़ा के तहत मणि पर्वत स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को फल व दैनिक जीवन से जुड़ी अन्य सामग्री का वितरण करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सांस्कृतिक तौर पर बेहद प्राचीन देश है। भारतीय संस्कृति में माता-पिता का स्थान सर्वोच्च है। इस अवस्था में वृद्ध परिजनों की उपेक्षा सभ्य समाज के लिए चिंताजनक है। वृद्धाश्रम में समाज कार्य और समाज शास्त्र के छात्रों की ओर से समय- समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने वृद्धाश्रम परिसर का भ्रमण कर वहां की प्रबंधन व्यवस्था को देखा। इस अवसर पर कुलसचिव विनय सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, समाज कार्य विभाग के डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. प्रतिभा, पल्लव पांडेय, सीमा तिवारी, स्वतंत्र त्रिपाठी, गिरीश चंद्र पंत, परमानंद यादव, वृद्धाश्रम के संचालक अमरीश मिश्र, प्रशांत सिंह, सलोनी सिंह, रुचि पांडेय, संजय मीणा, काजल वर्मा, श्रेया तिवारी, अनुराधा, प्रज्ञा सिंह, आंचल दुबे, सारिका, राशिका मिश्रा, सुनंदा, मनप्रीत कौर, जाह्नवी, खुशी सिंह, रंजीत यादव, एहतेशाम व सृष्टि तिवारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed