फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The mercury is rising in February itself, people are getting affected by the cold and heat

Ayodhya News: फरवरी में ही चढ़ रहा पारा, सर्द-गर्म की चपेट में आ रहे लोग

Mon, 23 Feb 2026 08:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Feb 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
The mercury is rising in February itself, people are getting affected by the cold and heat
2-मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते डॉ. वीरेंद्र वर्मा व अन्य।-संवाद
अयोध्या। फरवरी में ही चढ़ रहे पारे से लोग सर्द-गर्म की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में इसका प्रकोप साफ दिख रहा है, जहां सर्दी, जुकाम, बुखार, जकड़न आदि के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों ने लोगों से इन दिनों खास सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

गत वर्षों में अमूमन मार्च आधा बीतने तक ठंडक का एहसास रहता था। लोग सुबह-शाम ऊनी कपड़े पहनते देखे जाते थे। इस बार मौसम ने तेजी से अंगड़ाई ली है। दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का 13.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से दिन में तेज धूप से ऊनी कपड़े भारी लग रहे हैं। लिहाजा लोग सूती कपड़ों में घर से निकल रहे हैं और शाम को लौटते समय हल्की ठंड में वह सर्द-गर्म के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ लोग तो दिन में एसी का उपयोग कर रहे हैं और रात में पंखा चलाकर सो रहे हैं। रात में कंबल से बाहर होते ही वह भी सर्द-गर्म के शिकार बन रहे हैं। हमारी टीम ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर की मेडिसिन ओपीडी का जायजा लिया तो इसका प्रकोप साफ दिखा। दोपहर 01:30 बजे तक इस विभाग में 298 रोगी आए थे। इनमें लगभग 85 मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खराश आदि के थे। कुछ मरीजों में तो टाइफाइड के लक्षण भी थे। कुछ में टाइफाइड धनात्मक पाया गया। कुछ लोगों में पेशाब संक्रमण की समस्या भी रही। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वीरेंद्र वर्मा के साथ डॉ. शशि वर्मा और शशि शुक्ला उनका इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही पड़ सकती है भारी
मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि इस मौसम में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोग दिन में भले ही ऊनी वस्त्र न पहनें, लेकिन साथ में रखे जरूर रहें। शाम को बाइक चलाते समय गर्म कपड़े जरूर पहने रहें। रात में एसी, कूलर आदि के उपयोग से बचें। ठंडा पानी न पिएं। अन्य ठंडी वस्तुओं से शाम के समय विशेष रूप से सतर्क रहें। किसी सदस्य के संक्रमण होने पर उससे दूरी बनाए रखें। हो सके तो भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने पर कोरोना जैसे मानकों का पालन करें। मास्क लगाए रखें। समय-समय पर हाथ धुलते रहें। साफ पानी और ताजा भोजन का सेवन करें। किसी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed