फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The lawyers played Holi by applying abir gulal to each other

Ayodhya News: अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खेली होली

Fri, 27 Feb 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Feb 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
The lawyers played Holi by applying abir gulal to each other
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन भवन के सामने अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल व अबीर लगाकर होली का जश्न मनाया। शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में होली के पूर्व का अंतिम कार्य दिवस होने के कारण सुबह से कचहरी परिसर में होली के उत्सव का माहौल बन गया।
विज्ञापन

वकालतखाना के सामने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र, मंत्री शैलेंद्र जायसवाल, पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह,अमित वर्मा,अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला,अधिवक्ता अजय वर्मा, पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह,विकास श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं को अबीर गुलाल लगाकर होली खेलने का शुभारंभ किया और होली की बधाई दिया। इसके बाद देर शाम तक वकीलों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल व रंग लगाकर गले मिलते रहे। वहीं जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने अपने कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के साथ अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान एडीजे सुरेंद्र मोहन सहाय, राकेश कुमार, विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा,एफ टीसी जज प्रदीप कुमार सिंह, रवि कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय,सिविल जज अंशुमाली पांडेय, एसीजेएम सतीश कुमार मगन, महेंद्र सिंह पासवान, बलराम दास, सिविल जज सदर प्रत्यूष आनंद मिश्रा, मजिस्ट्रेट गीतिका सिंह सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed