फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Korean temple will be visible in Rani Ho Park on the banks of the Saryu River

Ayodhya News: सरयू तट पर रानी हो पार्क में होंगे कोरियाई मंदिर के दर्शन

Fri, 02 Jan 2026 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 02 Jan 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
The Korean temple will be visible in Rani Ho Park on the banks of the Saryu River
01- सरयू तट ​स्थित कोरिया पार्क में रखी प्रतीकात्मक नाव- संवाद
अयोध्या। सरयू तट पर रानी हो पार्क अब पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण केंद्र बन रहा है। यहां कोरियन कल्चर, फूड और ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कई प्राेजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें पार्क परिसर में कोरियन विलेज व कोरियाई मंदिर का निर्माण प्रमुख है। पार्क में दोनों देशों की वास्तुकलाओं का भी संगम दिखेगा।
विज्ञापन

इस पार्क को कोरिया और अयोध्या के प्राचीन संबंधों के प्रतीक के तौर पर दोनों देशों की सरकारों के सहयोग से विकसित किया गया है। कोरियाई पार्क को विकसित कर इसका संचालन करने वाली वेंडर कंपनी के एमडी राहुल शर्मा के मुताबिक कंपनी ने पर्यटन विभाग की ओर से निर्मित इस पार्क में आर्थिक विकास व पर्यटकों के आकर्षण के लिए अस्थायी निर्माण के प्राेजेक्ट पर अनुबंध किया था, जिसके निर्माण को लेकर हरी झंडी ढाई साल के बाद अब मिल गई है। अब कोरिया के कल्चर को प्रस्तुत करने के लिए यहां कोरियन विलेज, कोरियाई व अवधी व्यंजनों वाले रेस्टोरेंट, किचेन एरिया, डुपलेक्स कॉटेज, गेम जोन, रिसेप्शन, कैफेटेरिया आदि का अस्थायी निर्माण करवाया जाएगा ।
विज्ञापन

रानी हो के पार्क की चीफ को आर्डिनेटर वंदना शर्मा ने बताया कि पार्क में विकसित किए जा रहे कोरियन विलेज में करीब 1000 वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसमें छह कोरियन हट, प्रार्थना के लिए दो हॉल और कोरियन टेंपल का निर्माण अस्थायी तौर पर किया जाएगा जो कोरिया से आने वाले विदेशी पर्यटकों के आकर्षण व सुविधा का केंद्र बनेगा। वंदना ने बताया कि रानी हो के पार्क में अभी तक कोरियाई रानी की प्रतिमा व चित्र तक नहीं लगा था। अब कोरिया की सरकार की ओर से रानी हो की प्रतिमा और वहां के समृद्धि के प्रतीक देवताओं व महापुरुषों के प्रतीक मूर्तियां आई हैं, जिन्हें पार्क में उपयुक्त स्थलों पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरिया पार्क में यह होंगे आकर्षण के केंद्र
- दक्षिण कोरिया के पारंपरिक गांवों की तर्ज पर कोरियन विलेज बनाया जा रहा है, जिसमें उनकी संस्कृति और वास्तुकला प्रदर्शित होगी, साथ ही एक कोरियन मंदिर भी बनेगा।
-कोरियाई कारीगरों द्वारा बनाई गई 12 फीट ऊंची महारानी हो की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो भारत-कोरिया संबंधों का प्रतीक है।
- पार्क में कोरियन और अवधी व्यंजनों के रेस्तरां, दुकानें और कैफे बनाए जा रहे हैं, जिससे पर्यटकों को दोनों संस्कृतियों का अनुभव मिलेगा।

- मेडिटेशन हॉल, ओपन एयर थिएटर, पार्किंग, और ऑडियो-वीडियो सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

- रानी हो और राजा सूरो की प्रतिमाएं, राजकुमारी की समुद्री यात्रा को दर्शाने वाली नाव और सुनहरा अंडा जैसी संरचनाएं भी पार्क में स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed