फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The issue of Dalit oppression heated up after Subramanian Swamy's post

Ayodhya News: सुब्रह्मण्यम स्वामी की पोस्ट के बाद दलित उत्पीड़न का मामला गरमाया

Sun, 13 Apr 2025 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 13 Apr 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
The issue of Dalit oppression heated up after Subramanian Swamy's post
रुदौली। भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने टांडासूफी गांव में दलित उत्पीड़न का एक मामला उठाया है। उन्होंने ने एक्स पर कुछ क्षत्रिय समाज के लोगो पर दलित उत्पीड़न की बात कही है।
विज्ञापन

गांव की कृष्णा देवी पत्नी शिव प्रसाद धोबी ने 12 अप्रैल को स्थानीय थाने पर तहरीर देकर गांव के ही रामचंद्र सिंह पर अपने द्वारा किए जा रहे मंदिर निर्माण को रुकवाने तथा उन्हें जाति सूचक गलियां व निर्माण उजाड़ देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट के बाद सरकारी अमला हरकत में आ गया। क्षेत्राधिकारी रूदौली आशीष निगम ने बताया कि उक्त प्रकरण में रविवार को दानों पक्षों को कोतवाली बुलाकर बातचीत की गई। पता चला कि उक्त भूमि राजस्व अभिलेख में बंजर दर्ज है तथा वहां वर्षों से रामलीला का मंचन किया जाता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि कृष्णा देवी पहले भी बंजर की जमीन पर कब्जा किया है तथा अब दोबारा कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। रामलीला समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कृष्णा देवी को उक्त भूमि पर निर्माण करने से रोका गया। बताया कि 15 अप्रैल को राजस्व टीम साथ मौके पर पहुंच कर मामले का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव के किनारे किनारे तालाब के शक्ल में बंजर भूमि है जिस पर गांव के सभी वर्ग के लोगों का कब्जा है। ग्रामवासियों की मानें तो लगभग सौ बीघे की बंजर भूमि है। गांव के सभी वर्ग के लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों द्वारा मकान बना कर कब्जा कर लिया गया है। गांव में स्थित बंजर भूमि पर बड़े-बड़े मकान खड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्यवाही हो तो सभी पर हो अन्यथा किसी एक व्यक्ति पर कार्यवाही न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed