{"_id":"66f07131d5bc9d8b630f0f24","slug":"the-interest-and-respect-of-backward-people-is-safe-only-in-bjp-chaurasia-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-884801-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ों का हित और सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित : चौरसिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ों का हित और सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित : चौरसिया
विज्ञापन
चौरसिया चेतना मंच द्वारा हैरिंग्टनगंज में चौरसिया सम्मेलन में मौजूद अतिथि व अन्य।
अयोध्या। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी व बिहार के विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि पिछड़ों का हित और सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। जब भी भारतीय जनता पार्टी सरकार में आती है, वह पिछड़ों के सम्मान के लिए काम करती है। चौरसिया समाज के गंगा बाबू चौरसिया को राज्यपाल बनाकर समाज को सम्मान देने का काम भाजपा ने ही किया है।
प्रदेश सह प्रभारी चौरसिया चेतना मंच की ओर से मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज के चिखड़ी स्थित एक मैरिज लॉन में चौरसिया सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बिहार के विधायक रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि सपा व बसपा पिछड़ों के नाम पर सिर्फ राजनीति करते हैं। इन दोनों दलों को पिछड़े समाज की चिंता नहीं है। देश में एकमात्र भाजपा ही है, जो पिछड़ों के हित में कार्य करती है। देवरिया के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि भारत के संविधान में समाज के पिछड़े वर्ग के लिए विशेष सुविधाएं व आरक्षण प्रदान किया गया है, ताकि इन जातियों का बहुमुखी विकास व जीवन स्तर समाज के अन्य वर्गों के समान हो सके।
जिले के प्रभारी व प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर मोदी सरकार की ओर से पिछड़ों के अधिकारों को सुनिश्चित किया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं से हर पात्र व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। योजनाओं से बदलाव को सभी ने महसूस किया है। इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर प्रदेश सह प्रभारी व अन्य का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सह प्रभारी को बताया कि अवध क्षेत्र के सभी जिलों में महानगर अयोध्या में अभी तक सर्वाधिक सदस्यता की गई है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने जिले में सदस्यता अभियान की प्रगति से उन्हें अवगत कराया।
सम्मेलन में चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष रमेश चौरसिया, ऋषि चौरसिया, अशोक चौरसिया, हृदय राम चौरसिया, रघुनंदन चौरसिया, सत्य प्रकाश चौरसिया, डाॅ. सूर्या चौरसिया, रामसूरत चौरसिया व महेंद्र चौरसिया मौजूद रहे। सर्किट हाउस में राघवेंद्र पांडेय, सुनील तिवारी शास्त्री, शैलेंद्र कोरी, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह व बबलू मिश्र ने स्वागत किया।