फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The immersion procession for Durga idols will take place on the 20th

Ayodhya News: 20 को निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा

Sat, 17 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 17 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The immersion procession for Durga idols will take place on the 20th
अयोध्या। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की जयपुरिया स्कूल में बैठक हुई। इसमें रामलीलाओं के विकास और अनुदान राशि की मांग पर चर्चा हुई। केंद्रीय समिति के जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर ने अयोध्या विधानसभा क्षेत्र की सभी रामलीलाओं को एक-एक लाख रुपये अनुदान राशि देने की बात कही। इससे रामलीलाओं का समुचित विकास संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रामलीलाओं के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलीलाएं और भी भव्य हों। आमजन का जुड़ाव पैदा करने में वे सदैव साथ हैं। केंद्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी विभागों और समितियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनपद की आमजन को 20 अक्तूबर को सुबह 10 बजे मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन

प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने रामलीलाओं के अच्छे प्रदर्शन और मंचन की सराहना की। जिला संयोजक गगन जायसवाल ने रामलीलाओं की प्रगति और आमजन के भारी समर्थन का उल्लेख किया। बैठक को रामलीला समितियों के रानू द्विवेदी, कन्हैया लाल अग्रवाल, सिद्धार्थ महान और राजीव गुप्ता ने भी संबोधित किया। केंद्रीय समिति के प्रेमनाथ राय, अतुल सिंह और अखिलेश पाठक सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed