फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The health fair was full of stomach and diabetes patients

Ayodhya News: आरोग्य मेले में पेट और मधुमेह रोगियों की रही भरमार

Sun, 15 Feb 2026 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
The health fair was full of stomach and diabetes patients
अयोध्या। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी केंद्रों पर पेट और मधुमेह रोगियों की भरमार रही। मौके पर इलाज न होने के कारण 37 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 28 प्राथमिक और आठ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। सभी केंद्रों पर इसके लिए 74 डॉक्टर और 213 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए थे। दिन भर चले मेले में 716 रोगियों की जांच और उपचार किया गया। इस दौरान पेट के सर्वाधिक 111 और मधुमेह के 110 रोगी आए। इसके अलावा आंख के 50, बुखार के 97, सांस के 68, चर्म रोग के 105, टीबी के संदिग्ध 32, एनीमिया के 29, उच्च रक्तचाप के 33 सहित अन्य मरीज रहे। शिविरों में 86 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। पांच कुपोषित बच्चों को अग्रिम इलाज के पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा गया। 62 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन

रानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड मसौधा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदैला में डॉ. दिनेश प्रकाश ने 27 मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि मेले में अधिकतर रोगी खांसी, मौसमी बुखार, चर्म रोग और खून की कमी से पीड़ित थे। तीन गर्भवती महिलाओं में खून कम होने के कारण आयरन-सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया। हरी सब्जी व फल खाने की सलाह दी गई। इस दौरान लैब टेक्नीशियन संजय वर्मा, मायावती, रेशमपति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौराघाट प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी विजयनपुर सजहरा में बिना डॉक्टर के ही आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। फार्मासिस्ट प्रशांत जायसवाल ने रोगियों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर की ड्यूटी सेंटर पर लगने के कारण वह मरीज देख रहे हैं। मेले में 27 मरीजों का इलाज किया गया है। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी-खांसी और पेट की समस्याओं से पीड़ित थे। इस मौके पर अनूप कुमार, अंजू तिवारी, अमरदीप आदि मौजूद रहे।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार आरोग्य मेले में शिवरात्रि का असर दिखा। पीएचसी अमानीगंज पर डॉ. महेंद्र ने 26, बवां पर डॉ. बृजेश ने 18, गद्दोपुर में डॉ. सुमन वर्मा ने 25, खड़भड़िया में डॉ. आलोक सिंह ने 26, शाहगंज में डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने 22, सराय धनेठी में डॉ. जीपी मौर्य ने 24 मरीजों का इलाज किया। उनकी बलगम, एनीमिया, हीमोग्लोबिन आदि जांच की गई।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी चौरे बाजार में डॉ. मोहम्मद इरशाद ने 35 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी कोछा में डाॅ. अंजली गुप्ता, फार्मासिस्ट दुर्गेश पांडेय, प्रदीप गुप्ता आदि ने 24 मरीजों का इलाज किया। दोनों केंद्रों पर मौसमी बीमारियों के अधिकांश मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed