{"_id":"69e3bd5ed2c09045380f46e7","slug":"the-fury-of-fire-not-just-crops-burned-dreams-too-turned-to-ash-ayodhya-news-c-97-1-ayo1018-147558-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का कहर: फसलें ही नहीं जलीं, सपने भी हो गए राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का कहर: फसलें ही नहीं जलीं, सपने भी हो गए राख
Sat, 18 Apr 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
हैदरगंज के बैती में खेतों में लगी आग।
अयोध्या/ हैदरगंज। तेज हवाओं संग शनिवार दोपहर खेतों में आग ने तांडव मचाया। सिर्फ फसलें ही नहीं जलीं, सपने भी राख हो गए। सोहावल के रामनगर धौरहरा में कंबाइन मशीन, दो बाइक और ट्रैक्टर आग से जल गए। 50 बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं, हैदरगंज क्षेत्र के बैती ग्राम पंचायत में भी कई बीघे गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई।
रामनगर धौराहरा में शनिवार दोपहर एक कंबाइन मशीन में खराबी ठीक करते समय अचानक आग लग गई। हवाओं का साथ पाकर आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि गेहूं की मड़ाई करने वाली खराब कंबाइन मशीन, भूसा तैयार कर घर पहुंचाने के लिए लगा विवेक सिंह का ट्रैक्टर और दो मैकेनिक की बाइक भी जल गई। शोर सुनकर ग्रामीण आग बुझाने में जुटे। सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिस भी मौके पर पहुंची तब तक 50 बीघे फसल चपेट में आ चुकी थी। मौके पर सीओ सिटी अरविंद सोनकर, सोहावल तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल और प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज भी पहुंचे। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किसानों की फसल के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और जल्द ही क्षतिपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
इन किसानों को भारी नुकसान
शनिवार दोपहर में लगी आग में सत्येंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, राम कृपाल सिंह और शिव शंकर सिंह आदि किसानों को भारी क्षति हुई है। सत्येंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह की 15-15 बीघा, अखिलेश सिंह का 10 बीघा, राम कृपाल सिंह व शिव शंकर सिंह की 5-5 बीघा फसल जली है।
विज्ञापन
किसानों पर पड़ी दोहरी मार
हैदरगंज के बैती ग्राम पंचायत में लगी आग से कई बीघे गेहूं के अलावा पशुओं के चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आग ने तैयार फसल, खेतों में रखे बोझ और भूसा बनाने वाले अवशेषों को भी अपनी चपेट में ले लिया। करीब 70 फीसदी फसल हार्वेस्टर से काटी जा चुकी थी जिससे भूसा बनाया जाना था। उमाशंकर, राम मुरील, भोला दूबे, लक्ष्मी दूबे, सुनील सिंह समेत कई किसानों को भारी नुकसान हुआ। किसानों ने बताया, सालभर के चारे की व्यवस्था भी इसी पर निर्भर थी। सूचना पर हैदरगंज थाना, पीआरबी 112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
राजस्व टीम कर रही आकलन
खेतों में फसल जलने की सूचना जजवारा के प्रधान प्रतिनिधि विंध्या प्रसाद यादव ने तहसील प्रशासन को दी। नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है। प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जैता में भूसा बनाने वाली मशीन से लगी आग
गोसाईगंज क्षेत्र के जैता गांव में भूसा बनाने वाली मशीन से आग लग गई। 20 बीघे कटे हुए गेहूं के अवशेष के अलावा धर्मवीर मिश्र का चार बीघा पेड़ी गन्ना झुलस कर नष्ट हो गया जबकि अजय मिश्र की कटी सरसों, मनजीत व सुरेंद्र की गेहूं की फसल तथा कई किसानों का भूसा बनाने के लिए पड़ा अवशेष जलकर नष्ट हुआ है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई व पेड़ों की टहनियों से पीट पीट कर किसी तरह आग बुझाई। आग बुझाने में लालू मिश्र, धर्मवीर मिश्र सहित कई ग्रामीण मामूली रूप से झुलस गए है।
मयाभीखी में चार वनवासियों के घर जले
मयाबाजार। मयाभीखी गांव के सीवान में अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग से चार बीघे गेहूं, पराली व चार वनवासी परिवारों की गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग की विकरालता यह कि शारदा सहायक नहर के बगल लाला के पुरवा से लगी आग लगभग एक किमी दूर परसपुर गांव तक पहुंच गई जहां ओम प्रकाश का तीन बीघा व मुस्ताक का एक बीघा गेहूं तथा लगभग पांच सौ बीघे की पराली जलकर राख हो गई। परसपुर वनराजा बस्ती में विमला पत्नी राजाराम वनवासी व पिंका पत्नी रविशंकर के घर का सारा सामना जल गया। लक्ष्मी पत्नी अर्जुन व सुमित्रा पत्नी छटंकी का छप्पर आग की भेंट चढ़ गया। सूचना के काफी देर बाद जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक सब कुछ राख हो चुका था। हल्का लेखपाल अमन वर्मा ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट जल्द ही भेजकर शासन स्तर की सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।समाजसेवी करुणेश प्रताप सिंह ने वनवासी परिवारों को तत्काल खाद्यान्न व आवश्यक चीजें उपलब्ध कराते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गांव निवासी समाजसेवी संजय तिवारी ने प्रभावित परिवारों को गेहूं,चावल आदि की व्यवस्था की। ध्रुव गुप्ता हरि मूर्ति ने प्रशासन से शीघ्र अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।