फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The flag hoisting ceremony will begin with the Kalash Yatra

Ayodhya News: कलश यात्रा के साथ शुरू होगा ध्वजारोहण का अनुष्ठान

Fri, 14 Nov 2025 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 14 Nov 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
The flag hoisting ceremony will begin with the Kalash Yatra
21- सीता रसोई के उद्घाटन अवसर पर पूजन करते चंपत राय व अन्य- ट्रस्ट
अयोध्या। राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह का शुभारंभ 20 नवंबर को कलश यात्रा से होगा। इसमें संत, पुरोहित, वैदिक ब्राह्मण और 108 कलश लेकर महिलाएं शामिल रहेंगी। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर सरयू तट तक जाएगी, जहां कलश में सरयू जल भरकर वापस मंदिर आएगी और यज्ञ मंडप में कलश स्थापना की जाएगी। सरयू तट पर विशेष पूजन भी होगा।
विज्ञापन

कलशों में सरयू जल, पंचगव्य और शुभ सामग्री भरकर इन्हें मंदिर के वैदिक मंडप तक ले जाया जाएगा, जहां अनुष्ठान की मुख्य प्रक्रिया प्रारंभ होगी। ध्वजारोहण समारोह के लिए पांच दिवसीय अनुष्ठान 21 नवंबर से शुरू होगा। 25 नवंबर को सुबह अनुष्ठानों की पूर्णाहुति होगी। इसी दिन ध्वजारोहण का मुख्य कार्यक्रम निर्धारित है। पंचांग के अनुसार इस दिन श्रीसीताराम विवाहोत्सव व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का अत्यंत शुभ योग भी बन रहा है। अभिजीत मुहूर्त (सुबह 11:47 से दोपहर 12:29 बजे) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर ध्वज की प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

ध्वजारोहण का अनुष्ठान काशी के आचार्य गणेश्वर द्रविड़ के निर्देशन में होगा। गणेश्वर द्रविड़ के ही आचार्यत्व में भूमिपूजन, प्राण प्रतिष्ठा, राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का भी अनुष्ठान संपन्न हुआ। अनुष्ठान में काशी, दक्षिण भारत समेत अयोध्या के 108 आचार्य शामिल होंगे। ध्वजारोहण से पहले कई चरणों का पूजन, संकल्प और वैदिक हवन होगा। अनुष्ठानों के क्रम में श्रीराम मंत्र का जाप, राम चरित मानस का पारायण, चारों वेदों का नित्य पाठ होगा। आचार्यों का दल 19 नवंबर तक अयोध्या पहुंच जाएगा। अनुष्ठान के लिए यज्ञमंडप की साज-सज्जा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन-अर्चन के साथ हुआ सीता रसोई का उद्घाटन
ध्वजारोहण समारोह से पहले परकोटा के उत्तरी दिशा में सीता रसोई का निर्माण पूरा हो चुका है। सीता रसोई का शुभारंभ शुक्रवार को पूजन-अर्चन के साथ हो गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, महंत दिनेंद्र दास व एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे पूजन में शामिल हुए। अभी तक रामलला का भोग प्रसाद अस्थायी रसोई में तैयार हो रहा था। शुक्रवार को सीता रसोई में बना पहला भोग प्रसाद रामलला को अर्पित किया गया। एकादशी पर्व पर विशेष पूजन भी हुआ। शनिवार को अभिजित मुहूर्त में एक बार फिर अनुष्ठान-पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed