फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The first anniversary of the subsidiary temples at the Ram Mandir was celebrated with special rituals

Ayodhya News: राम मंदिर में विशेष अनुष्ठानों के साथ मनाई गई उप मंदिरों की प्रथम वर्षगांठ

Tue, 26 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 26 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The first anniversary of the subsidiary temples at the Ram Mandir was celebrated with special rituals
गंगा दशहरा पर सरयू में स्नान करते श्रद्धालुगण।
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को राम मंदिर परिसर में स्थापित राम परिवार, परकोटे के छह उप मंदिरों तथा शेषावतार मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ श्रद्धा और वैदिक परंपराओं के साथ मनाई गई। गंगा दशहरा के अवसर पर गत वर्ष पांच जून 2025 को इन सभी देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी।
विज्ञापन




प्रथम वर्षगांठ पर मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया। राम परिवार मंदिर में प्रातः साढ़े चार बजे अभिषेक आरंभ हुआ, जिसके उपरांत शृंगार आरती संपन्न कराई गई। वहीं, परकोटे के सभी मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक, पूजन और आरती हुई।
विज्ञापन




इस दौरान राम परिवार का तुलसी दल से सहस्त्रार्चन किया गया, जबकि मां दुर्गा एवं मां अन्नपूर्णा को कुमकुम अर्पित कर विशेष सहस्त्रार्चन संपन्न कराया गया। यज्ञशाला में वैदिक आचार्यों के निर्देशन में हवन हुआ, जिसमें बेलपत्र, खीर और अन्य पूजन सामग्रियों से आहूति दी गई। अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद सभी मंदिरों में छप्पन भोग अर्पित कर राजभोग आरती उतारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशेष अनुष्ठान के लिए अलग-अलग मंदिरों हेतु आठ यजमान दंपतियों को नामित किया गया था। सभी ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन-अर्चन में सहभागिता की। इस अवसर पर पहली बार राम परिवार व रामलला के गर्भगृह में कथा का भी आयोजन किया गया।



ट्रस्ट ने बताया कि मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, 22 जून को आयोजित होगा। इस अवसर पर शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम भी संपन्न कराया जाएगा, जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


गंगा दशहरा पर सरयू में डुबकी लगाने उमड़े श्रद्धालु
अयोध्या। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को रामनगरी अयोध्या में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। पवित्र सरयू नदी में स्नान करने के लिए तड़के भोर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और सरयू में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। राम की पैड़ी, नया घाट तथा अन्य प्रमुख घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा वातावरण “जय श्रीराम” और हर-हर गंगे के उद्घोष से भक्तिमय बना रहा।
गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed