फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The face of dilapidated streets in nine wards of the Municipal Corporation will change

Ayodhya News: नगर निगम के नौ वार्डों में बदहाल गलियों की बदलेगी सूरत

Thu, 03 Jul 2025 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
The face of dilapidated streets in nine wards of the Municipal Corporation will change
अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र के नौ वार्डों में करीब 2.7 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलाॅकिंग सड़क व नाली निर्माण के साथ प्रकाश व्यवस्था जैसे विकास कार्य कराए जाएंगे। यह प्रस्ताव अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त की ओर से जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को भेजा गया था। इसे स्वीकृति मिल गई है। मौजूदा समय में यह परियोजना टेंडर प्रक्रिया में है। शीघ्र ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन



शहर के कृष्णा नगर में 30 लाख से, मोदहा दक्षिणी में सात लाख, अश्वनीपुरम में 15 लाख, कैलाशपुरी कॉलोनी में 37 लाख और सरदार पटेल वार्ड में 26 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इन वार्डों में एक-एक स्थान पर इंटरलाॅकिंग, नाली और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पुरूषोत्तम नगर वार्ड में 77 लाख रुपये की लागत से तीन स्थानों पर और कर्पूरी ठाकुर वार्ड में 14 लाख की लागत से दो स्थानों पर इंटरलाॅकिंग सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि अयोध्या न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विकसित हो, बल्कि बुनियादी सुविधाओं में भी उत्कृष्ट हो। प्रदेश की योगी सरकार ने मुख्य मार्गों के विकास के लिए ऐतिहासिक काम किया है। अब अगले चरण में शहर की गलियों को भी बेहतर स्वरूप देने जा रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों को सुगम आवागमन की सौगात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed