फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The drain of Kandhari Bazar-Arya Kanya Road will be connected to Rampath

Ayodhya News: रामपथ से जुड़ेगा कंधारी बाजार-आर्य कन्या रोड का नाला

Sat, 19 Jul 2025 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
The drain of Kandhari Bazar-Arya Kanya Road will be connected to Rampath
अयोध्या। शहर के सुभाष चंद्र बोस वार्ड में कंधारी बाजार-आर्य कन्या रोड के नाले को रामपथ के मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा। इससे यहां आए दिन बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से मुक्ति मिल सकेगी। यह निर्देश महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने दिए। यहां डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की टीम 10 दिन से न आने की शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त से जांच कर कार्रवाई की अपेक्षा की है।
विज्ञापन


नगर की सरकार-आपके द्वार मुहिम के तहत इस वार्ड में निरीक्षण की शुरुआत शनिवार सुबह सात बजे हुई। नियावां चौराहे पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का दल अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ के साथ मौजूद था। इस बीच महापौर और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार पहुंचे। इस दौरान पार्षद अर्जुन यादव सोमू और पूर्व पार्षद बुद्धिपाल प्रजापति भी मौजूद थे।
विज्ञापन

महापौर को पाटेश्वरी विहार कॉलोनी में लोगों ने नाली मुख्य नाले से न जुड़ी होने की शिकायत की। महापौर ने सफाई निरीक्षक कमल कुमार को बुलाकर समस्या का हल करने का निर्देश दिया। स्थानीय निवासी नवीन कुमार ने सड़क को आरसीसी बनाने का आग्रह किया। नगर आयुक्त ने आरसीसी सड़क बनाने के पहले सीवर का काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी आशीष कौर ने महापौर से तिलौजी की गली में कूड़ा डालने की शिकायत की। आर्य कन्या गली में इंडिया मार्का-टू हैंडपंप चला कर जांच की। घरों में सप्लाई हो रहे पानी की जांच टीम ने की। टीडीएस 390 पाया गया। यहां कुआं पाटे जाने की शिकायत सामने आई। महापौर ने कुएं का जीर्णोद्धार कराने का निर्देश दिया। रामपथ से डॉ. पीके श्रीवास्तव के मकान तक जलभराव की समस्या सामने आई। इसके निदान के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया।


डॉ. अलका सिंह की गली होते हुए महापौर बेदी आइसक्रीम पहुंचे तो नाले पर पुलिया की दीवार टूटी देखकर रुक गए। इसके पुनर्निर्माण के लिए पत्रावली तैयार करने के लिए कहा। व्यापारी सुरेश कुमार ने अलका टॉवर में 300 दुकानें होने के बावजूद अग्निशमन संबंधी व्यवस्था न होने की शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, सहायक अभियंता जलकल जय कुमार, सफाई निरीक्षक राजेश वर्मा, पूर्व पार्षद राम आशीष निषाद, पार्षद रमा शंकर निषाद, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, भाजपा नेता अंशुमान मित्रा, नीरज यादव, रमेश राना, एकता भटनागर व दीपक पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed