फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The department is unable to call back children who have left school

Ayodhya News: स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस नहीं बुला पा रहा विभाग

Mon, 16 Mar 2026 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 16 Mar 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
The department is unable to call back children who have left school
अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों में ड्रॉपआउट दर कम करने और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया था। शिक्षा विभाग के जरिए नियुक्त किए गए स्पेशल वाॅलंटियर ने पिछले कई महीनों से मानदेय न मिलने के कारण काम से दूरी बना ली है, जिससे स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस बुलाने की प्रक्रिया लगभग ठप पड़ गई है।
विज्ञापन

विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में ड्रॉपआउट छात्रों को फिर से विद्यालय से जोड़ने के लिए 27 विद्यालयों में स्पेशल वाॅलंटियर की नियुक्ति की थी। इनकी जिम्मेदारी उन विद्यार्थियों को चिह्नित करना और उनके परिवारों से संपर्क कर उन्हें दोबारा स्कूल आने के लिए प्रेरित करना था, जिन्होंने किसी कारण वश पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इसके अलावा ऐसे बच्चों को भी चिह्नित करना था, जो कभी स्कूल नहीं गए थे। सत्र 2025-26 में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस बुलाने के लिए विशेष प्रयास किए गए थे। जिन विद्यालयों से पांच या उससे अधिक बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी थी, वहां स्पेशल वाॅलंटियर के माध्यम से घर-घर जाकर संपर्क करने और अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया गया। पांच माह से अधिक मानदेय भुगतान न होने के कारण कई वाॅलंटियर ने विद्यालय जाना बंद कर दिया, जिससे बच्चों को प्रेरित करने और उनके घर-घर जाकर संपर्क करने का कार्य प्रभावित हो गया। प्रत्येक स्पेशल वाॅलंटियर को प्रति माह लगभग 4000 रुपये मानदेय दिए जाने थे। बीएसए लालचंद्र ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या के कारण भुगतान नहीं हो पाया रहा है। मानदेय भुगतान की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही वाॅलंटियर को भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed