{"_id":"6b0c64b4032bd6ffd80efa4d","slug":"the-council-will-not-leave-the-families-of-martyrs-alone-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-164228-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शहीद के परिवारों को अकेला नहीं छोड़ेगी परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शहीद के परिवारों को अकेला नहीं छोड़ेगी परिषद
Sun, 29 Nov 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों और उनके परिवारों के सम्मान का भाव होटल अवध सम्राट में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन समारोह में देखने को मिला। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अयोध्या धाम की ओर से आयोजित समारोह उस समय भावुक हो उठा, जब शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के पिता जंग बहादुर तिवारी मंच पर पहुंचे। अपने बेटे को देश पर न्योछावर करने वाले पिता के सम्मान में पूरा सभागार खड़ा नजर आया।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उन्हें अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साथ ही बैटल कैजुअल्टी नायक राकेश कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के पिता जंग बहादुर तिवारी ने की। मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुशासन, त्याग और समर्पण समाज की अमूल्य पूंजी है। सीमाओं पर देश की रक्षा करते हुए उन्होंने जिस अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा का परिचय दिया, उसकी आज समाज को भी आवश्यकता है। शहीद के पिता का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पिता ने अपना लाल देश के लिए समर्पित कर दिया, उसके प्रति पूरा समाज नतमस्तक है।
परिषद के जिलाध्यक्ष प्रकाश पाठक ने कहा कि संगठन का संकल्प है कि कोई भी पूर्व सैनिक अथवा शहीद परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे। शहीद परिवारों की सेवा और पूर्व सैनिकों का सम्मान संगठन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर कैप्टन उदयराज सिंह, हवलदार रणविजय सिंह, हवलदार सरल शुक्ला, हवलदार सोमनाथ मिश्रा, हवलदार अवधेश कुमार सिंह, सूबेदार कपिल देव सिंह, सूबेदार शिव कुमार सिंह, विजय शंकर पांडेय, डॉ. उपेंद्र मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।