फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The corporation is busy sprucing up the city before the President's arrival

Ayodhya News: राष्ट्रपति के आगमन से पहले शहर को चमकाने में जुटा निगम

Fri, 13 Mar 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Mar 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
The corporation is busy sprucing up the city before the President's arrival
13- राष्ट्रपति के आने से पहले शहर की स्वच्छता व्यस्था की तैयारियों को लेकर बैठक करते महापौर - स
अयोध्या। 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आगमन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति इस दौरान राम जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र स्थापित करेंगी। कार्यक्रम को देखते हुए नगर निगम शहर में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर निगम के तिलक हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


महापौर ने अधिकारियों को अंडरपास, बृहस्पति कुंड, लता चौक, राम की पैड़ी, सरयू तट सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई, सजावट और पेयजल की व्यवस्था करने को कहा। इसके अलावा अतिथियों के ठहरने के लिए चिह्नित स्थलों, वाहन पार्किंग, भंडारा स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और टैक्सी स्टैंड पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। महापौर ने 20 पार्किंग स्थलों पर सफाई के साथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 17 मार्च तक नालियों में एंटी-लार्वा का छिड़काव पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जरूरत के अनुसार रैन बसेरों और वाटर एटीएम की मरम्मत व सफाई भी कराई जाएगी। करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर सफाई, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल के लिए टैंकर उपलब्ध रहेंगे। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्थलों पर भी सफाई और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सुमित कुमार, जलकल महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ल व सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडेय सहित सभी जोनल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed