फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The complainants kept waiting, DM and SSP did not arrive

Ayodhya News: फरियादी करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे डीएम व एसएसपी

Sat, 17 May 2025 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The complainants kept waiting, DM and SSP did not arrive
अयोध्या। एसडीएम अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में सोहावल में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम व एसएसपी के नहीं पहुंचने से लगभग 198 अधिक फरियादियों में मायूसी छा गई। महीने भर के इंतजार के बाद जिला स्तर के अधिकारियों के सामने अपनी फरियाद सुनाने के लिए शिकायतकर्ता सुबह से ही कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन


सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार बिना पूर्व सूचना के वरिष्ठ अफसरों के नहीं आने से लोगों को एसडीएम के सामने ही शिकायत दर्ज कराने के लिए विवश होना पड़ा। 198 शिकायतों में 20 का तत्काल निस्तारण किया गया। इस दौरान किसान नेता फरीद अहमद ने कहा कि काफी इंतजार के बाद अधिकारियों के नहीं पहुंचने से मायूस किसान और फरियादियों को निराश होकर वापस जाने के लिए विवश होना पड़ा। इस मौके पर नायब तहसीलदार रिशू जैन, बीडीओ अनुपम वर्मा, सहायक खंड विकास अधिकारी जीशान हैदर, पूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह सहित राजस्व निरीक्षक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस में 95 शिकायतें आईं। इसमें मौके पर 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया। छह गैर हाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम विकासधर दुबे को दिए। इस मौके पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव व एसडीओ बिजली संदीप यादव मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


भेलसर प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली तहसील के सभागार में एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता में फरियाद सुनी गई। किसान नेता दिनेश दुबे ने तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही को उजागर करते हुए कहा कि तीन मई को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम जरायलखुर्द में सार्वजनिक सुरक्षित भूमि की नाली संख्या 36 से अवैध कब्जा खाली कराने के लिए शिकायती पत्र दिया था। इस पर लगाई गई रिपोर्ट में लेखपाल, कानूनगो व तहसीलदार ने लिखा है कि सात अप्रैल को स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के लिए अवैध कब्जेदारों को निर्देशित किया गया। उन्होंने इसकी जांच कराए जाने की मांग की। एडीएम प्रशासन ने बताया कि वह नलकूप की जमीन है। खाली कराकर रास्ता बनवाए जाने का निर्देश दिया है। समाधान दिवस पर 124 शिकायतें आईं। इनमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम राजीव रत्न सिंह, बीडीओ रुदौली अमित त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम वित्त व राजस्व महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 77 शिकायतें आईं। इनमें दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।पारा ताजपुर निवासी राजेंद्र कुमार व मुन्ना लाल के बीच सरकारी नाली को लेकर विवाद है। दोनों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। सुनवाई के दौरान दोनों उग्र होने लगे। इस पर एसडीएम सुधीर कुमार ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई करने के लिए सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी से कहा। इस मौके पर तहसीलदार सुमित सिंह, नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय, बीडीओ सूर्य प्रकाश मिश्र व अखिलेश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed