फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The cold wind overpowered the sun, causing melting

Ayodhya News: धूप पर भारी पड़ी सर्द हवा, सताती रही गलन

Mon, 05 Jan 2026 09:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
The cold wind overpowered the sun, causing melting
अयोध्या। आसमान में बादलों के छट जाने के चलते सोमवार को सुबह से निकली धूप पर सर्द हवाएं भारी पड़ीं। ऐसे में गुनगुनी धूप निकलने के बावजूद पूरे दिन गलन सताती रही। न्यूनतम तापमान के लुढ़क कर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से रात में ठिठुरन और बढ़ गई। दिन के तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह अलग-अलग इलाकों में कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा छाया रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका प्रभाव ज्यादा रहा। इसके बाद आसमान में बादलों के न होने से हल्की धूप निकली तो कोहरे का असर खत्म हो गया। पूरे दिन धूप ने अपना प्रभाव बनाए रखा। इस दौरान सर्द हवाओं के चलते ठंड से उतनी राहत नहीं मिल पाई, जितनी लोगों को उम्मीद रही। फिर भी हर कोई धूप में समय बिताने की इच्छा संजोए रहा। इसीलिए घरों के बाहर और छतों पर ज्यादा समय बिताया। घरों और कार्यालयों में कमरों के भीतर अन्य दिनों की ही तरह ठंड प्रभावी रही। शाम होने के बाद एक बार फिर ठिठुरन ने अपना दायरा बढ़ा लिया।
विज्ञापन


मौसम के ऐसे ही मिजाज के बीच अधिकतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी और सामान्य से 1.7 डिग्री कम होने के साथ 18 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान रविवार की तुलना में एक डिग्री कम और सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे छह डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र के अनुसार बादल न होने और वायुमंडलीय शीतलन के चलते मंगलवार को भी रात के तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी। सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा रहेगा। दिन में गुनगुनी धूप निकल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed