फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   'The Chief Minister was given wrong information': SP leader Moeed Khan released, says some members of his comm

'मुख्यमंत्री को गलत सूचना दी गई थी': सपा नेता मोईद खान रिहा, बोले- मेरी बिरादरी के कुछ लोगों ने साजिश रची

Fri, 27 Feb 2026 08:49 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 27 Feb 2026 08:49 PM IST
सार

भदरसा रेपकांड में सपा नेता मोईद खान 19 महीने बाद जेल से रिहा हुए। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए साजिश का आरोप लगाया। वह पहले ही दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में बरी हो चुके हैं और गैंगस्टर एक्ट में जमानत पर हैं। वहीं एक अन्य मामले में आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित हुआ है।

विज्ञापन
'The Chief Minister was given wrong information': SP leader Moeed Khan released, says some members of his comm
सपा नेता मोईद खान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भदरसा रेपकांड में 19 महीने तक जेल में रहने के बाद सपा नेता मोईद खान बाहर निकल आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीकापुर विधायक की ओर से मुख्यमंत्री को गलत सूचना दी गई थी। 

विज्ञापन


बिना तथ्यों की सही जांच किए विधायक ने मुख्यमंत्री को गुमराह किया, जिसके बाद कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को झूठी खबर देकर एक साजिश के तहत कार्रवाई करवाई गई।  उनके ही बिरादरी के कुछ लोगों ने बदले की भावना से यह साजिश रची। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर कहा कि नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन यदि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद रहा तो बच्चों के रोजगार के लिए बेकरी दोबारा खड़ी की जाएगी। 
विज्ञापन




जेल में उनके साथ किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने माना कि लड़की के साथ गलत हुआ है, लेकिन उनका दावा है कि लड़की और उसकी मां को कुछ लोगों ने बहकाया था। गौरतलब है कि सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में मोईद खान पहले ही कोर्ट से बरी हो चुके हैं। वहीं गैंगस्टर एक्ट के मामले में भी उन्हें जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed