फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The CEO will be present at the Ram Mandir complex from 9 AM to 9 PM

Ayodhya News: सुबह नौ से रात नौ बजे तक राम मंदिर परिसर में रहेंगे सीईओ

Mon, 21 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 21 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The CEO will be present at the Ram Mandir complex from 9 AM to 9 PM
43- नवनियुक्त सीईओ का स्वागत करते राम मंदिर के ट्रस्टी- ट्रस्ट - फोटो : 1
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा सोमवार को अयोध्या पहुंचे। 11 दिन बाद अयोध्या लौटे सीईओ ने राम मंदिर परिसर पहुंचकर कामकाज संभाल लिया। अब वह नियमित रूप से अयोध्या में रहकर मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की मौके से मॉनिटरिंग करेंगे। उनका ड्यूटी चार्ट तय कर दिया गया है। वह सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक करीब 12 घंटे मंदिर परिसर में रहेंगे।
विज्ञापन

राम मंदिर परिसर पहुंचने के बाद सीईओ ने मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अलग-अलग व्यवस्थाओं में तैनात कर्मियों की जिम्मेदारियां जानीं और मौजूदा व्यवस्था को समझा। इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी मदन मोहन पांडेय और सचिव जगदीश आफले के साथ भी बैठक की। पहले दिन सीईओ ने मंदिर की यज्ञशाला, प्रसाद व्यवस्था समेत श्रद्धालुओं से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके अलावा मंदिर परिसर में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी भूमिका और कामकाज को समझा। एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को सितंबर की शुरुआत में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया था। अयोध्या में उनकी नियमित मौजूदगी के साथ ट्रस्ट की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था की निगरानी अब मौके से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएफसी सेंटर में तैयार हुआ कार्यालय
नए सीईओ के लिए राम मंदिर परिसर स्थित पीएफसी सेंटर में कार्यालय तैयार किया गया है। अब यहीं से वह मंदिर की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और संबंधित अधिकारियों व एजेंसियों के साथ समन्वय करेंगे। अयोध्या में नियमित मौजूदगी के दौरान मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े फैसलों के क्रियान्वयन की मौके पर निगरानी भी की जा सकेगी। सीईओ के सामने राम मंदिर में प्रतिदिन पहुंचने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को व्यवस्थित करना प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल होगा। दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुविधाएं, सुरक्षा और मंदिर परिसर से जुड़े विभिन्न कार्यों की नियमित समीक्षा उनकी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed