Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The body of a young man was found hanging from a noose at his friend's house

Ayodhya News: दोस्त के घर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 10 May 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 10 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose at his friend's house
मिल्कीपुर। गोंडा के ढंकइजोत निवासी शिवचंद्र मिश्र का शव इनायत नगर के निमड़ी पूरे पाटन मिश्र गांव में दोस्त सुनील के घर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी शनिवार सुबह सुनील की मां आरती के सोकर उठने पर हुई। उनके शोर मचाने पर बहू माधुरी व बच्चों सहित पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। युवक के परिवारीजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतक की ससुराल थाना रौनाही के देवराकोट में है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी, साले और अन्य रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पत्नी सोनी मिश्र व एक पुत्र सत्यम मिश्र (15) हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ले विनोद मिश्र निवासी ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उनके बहनोई को सुनील और उनके भाई सुशील ने मारडाला और शव फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन




मृतक शिव चंद्र व सुनील 15 वर्ष पहले सूरत में रहकर नौकरी करते थे। वहीं दोनों की दोस्ती हुई। हालांकि सुनील बाद में रोजगार के लिए उज्जैन चला गया। इसके बावजूद शिवचंद्र का सुनील के घर आना-जाना था। शुक्रवार शाम शिवचंद्र दोस्त सुनील के घर आया था। सुनील की मां आरती, पत्नी माधुरी घर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुनील का छोटा भाई सुशील पत्नी के साथ रायबरेली ससुराल गया हुआ था। घर में किसी पुरुष के न होने पर माधुरी के कहने पर पड़ोस के लोग मृतक शिवचंद्र को वापस घर जाने के लिए मिल्कीपुर पेट्रोल पंप के पास छोड़ आए थे। वहां से वह दोबारा आ गया। दोबारा आने पर घर वालों ने खाना खिलाकर बाहर छप्पर के नीचे सोने के लिए बिस्तर लगा दिया, जहां वह सोने के लिए लेटा था और सुबह यह घटना सामने आई। ग्रामीणों की माने तो मृतक एकतरफा इश्क करता था। इसमें नाकाम होने पर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed