{"_id":"690e11583f639d49b30da6dd","slug":"the-bjp-government-must-be-exposed-and-ousted-from-power-chet-narayan-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-137697-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार को बेनकाब कर सत्ता से बेदखल करना होगा : चेत नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार को बेनकाब कर सत्ता से बेदखल करना होगा : चेत नारायण
Fri, 07 Nov 2025 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
17- डीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जन-संगठन
अयोध्या। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत की माटी का सच्चा सपूत है और प्रत्येक कांग्रेसी के रगों में भारत मां का वास है। देश एवं प्रदेश में नफरत का बीज बोकर सत्ता में आई भाजपा सरकार को बेनकाब कर उसे सत्ता से बेदखल करना होगा। जिस प्रकार कांग्रेसियों ने अंग्रेजों को भारत से भगा दिया, उसी जज्बे के साथ भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से से मिटाना होगा। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।
संचालन कर रहे कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि आज देश के नौजवानों में राहुल गांधी आईकाॅन के रूप में हैं। देश का नौजवान उनमें अपना भविष्य देख रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आजिज जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। पार्टी को एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा। जिला उपाध्यक्ष राम अवध पासी, अनिल सिंह, अनिल तिवारी ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस जन कांग्रेस शासन में किए गए कार्यों को जनता के समक्ष उठाएं।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि तहसीलदार गौरी शंकर वर्मा के माध्यम से राज्यपाल को दो सूत्री ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में किसानों की बारिश से बर्बाद फसल का सही-सही सर्वे करा कर उनके नुकसान की भरपाई किसान फसल बीमा निधि से कराने सहित अन्य मांग की गई है। बैठक में संतोष तिवारी, राजप्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, राजकुमार पांडेय, उमेश उपाध्याय, रामसागर रावत ,फ्लावर नकवी, प्रदीप निषाद, डॉ़ विनोद गुप्ता, , रवींद्र कुमार, पंकज सिंह आदि शामिल रहे।