फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Arogya Mela witnessed crowds of patients suffering from skin and stomach ailments

Ayodhya News: आरोग्य मेले में चर्म रोग व पेट के मरीजों की रही भीड़

Sun, 05 Apr 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 05 Apr 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
The Arogya Mela witnessed crowds of patients suffering from skin and stomach ailments
पीएचसी मड़ना में आयोजित जन आरोग्य मेले में मौजूद चिकित्सक व अन्य।
अयोध्या। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान चर्म व पेट रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही। मौके पर इलाज न होने के कारण 24 रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

पूराबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ना पर आयुष चिकित्सक डॉ. संघा प्रिय गौतम ने रोगियों का इलाज किया। यहां सुबह 11:30 बजे तक बुखार, जुकाम से पीड़ित रामजन्म (50) का इलाज किया गया था। ग्रामीण सुनील यादव ने बताया कि पीएचसी पर एमबीबीएस की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन

अमानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी अमानीगंज में आयुष चिकित्सक डॉ. महेंद्र चक्रवर्ती ने 54 मरीजों का इलाज किया। यहां खांसी, बुखार, जोड़ों के दर्द और चर्म रोग के मरीज आए। मोहम्मदपुर के भवानी प्रसाद ने पैर में चोट, अमानीगंज बाजार की रीता ने शुगर, मुंडेरवा की पुष्पा देवी ने बुखार, डूंडी के फूलचंद ने जोड़ों में दर्द का इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी सरायधनेठी, बवां, गद्दोपुर, खड़भड़िया, शाहगंज में 210 मरीज आए। खून कम होने से चार महिलाओं को आयरन-सुक्रोज का इंजेक्शन लगाया गया। अधिकांश मरीज खांसी, बुखार, सांस व त्वचारोग से पीड़ित होकर आए थे। खड़भड़िया में सुशीला ने पेटदर्द, गायत्री ने बुखार और सिकिया गांव की शिवकुमारी ने घुटने व पैर दर्द की समस्या बताई, जिन्हें दवा दी गई।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी चौरे बाजार में डॉ. मोहम्मद इरशाद ने 32 मरीजों का इलाज किया। अधिकतर मरीज जुकाम-बुखार और चर्म रोग, सांस की बीमारी से पीड़ित थे। पीएचसी कोछा में 25 मरीजों का इलाज हुआ। रानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी कंदैला में डॉ. अरविंद सिंह ने 25 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed