फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The accused of criminal conspiracy did not get bail

Ayodhya News: आपराधिक साजिश रचने के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Sun, 08 Mar 2026 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 08 Mar 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
The accused of criminal conspiracy did not get bail
अयोध्या। बकाया वेतन भुगतान के बहाने घर में ले जाकर दुष्कर्म करने के अपराध की साजिश के सहयोगी नाजिम को जमानत नहीं मिल पाई है। यह आदेश एफटीसी प्रथम प्रदीप कुमार सिंह ने अपराध की गंभीरता और जमानत का पर्याप्त आधार न पाते हुए पारित किया है।
विज्ञापन



असम प्रांत के थाना हौली क्षेत्र निवासी नाजीमुल हक उर्फ नाजिम ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया और अपने को बेकसूर बताया। तर्क दिया कि घटना की रिपोर्ट विलंब से दर्ज कराई गई है। बिना किसी अपराध के वह जेल में निरुद्ध है। एडीजीसी फौजदारी ने तर्क दिया कि बाराबंकी निवासिनी पीड़िता अपने पति के साथ नगर निगम में सफाई कर्मी का कार्य करती है।
विज्ञापन




उसकी ड्यूटी सुपरवाइजर सलमान के साथ लता चौक पर लगी थी। कई महीने का बकाया वेतन सुपरवाइजर सलमान से मांगा गया तो सात फरवरी को रेखा नामक महिला वेतन दिलाने का झांसा देकर सलमान के पास ले गई। सलमान उसे लेकर नाजिम के कमरे में गया, जहां उसने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया और सलमान ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्वस्त्र अवस्था का वीडियो व फोटो भी बना लिया और कहीं शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी। महिला के पति ने सलमान से पूछा तो उसने अपनी बीबी के साथ मिलकर 14 फरवरी को महिला का धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। कोतवाली अयोध्या में सलमान, उसकी पत्नी रेखा व नाजिम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed