फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Advice given to one thousand personnel to maintain discipline while performing their duties.

Ayodhya News: एक हजार कर्मियों को अनुशासन में रहकर सेवा देने की नसीहत

Tue, 08 Sep 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 08 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Advice given to one thousand personnel to maintain discipline while performing their duties.
श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय में बैठक कर बाहर आते राममंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्रा
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र ने मंगलवार को राम मंदिर की व्यवस्थाओं की कमान संभालते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर मौजूदा कार्यप्रणाली की जानकारी ली। करीब एक हजार कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में अनुशासन, श्रद्धालुओं से बेहतर व्यवहार और सुगम दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे कैफियत ट्रेन से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे जितेंद्र मिश्र सीधे रामघाट स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंदिर की मौजूदा व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को समझने के साथ ही उन्होंने ट्रस्ट के एकाउंटिंग सिस्टम की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों की संख्या, उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी हासिल की गई। अधिकारियों के साथ मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगे की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चा हुई। सीईओ ने व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। इसके बाद जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर में सेवा दे रहे करीब एक हजार कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य फोकस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुगम दर्शन उपलब्ध कराने पर रहा। उन्होंने कर्मचारियों को अनुशासन के तहत काम करने और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या से बेहतर अनुभव के साथ जाएं श्रद्धालु
सीईओ ने कर्मचारियों से कहा कि राम मंदिर आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु बेहतर अनुभव के साथ लौटे, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। दर्शन व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने और अपनी ड्यूटी का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए गए।

जल्द सामने आएगी भविष्य की कार्ययोजना
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अभी उनकी परिचयात्मक बैठकें चल रही हैं। सीईओ पद की घोषणा हुए अभी महज छह दिन हुए हैं। इसलिए उन्हें व्यवस्थाओं को समझने के लिए कुछ समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द वह मीडिया के समक्ष आएंगे और राम मंदिर से जुड़ी भविष्य की कार्ययोजना और रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। ट्रस्ट की ओर से उनके आवास समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed