{"_id":"6967b13dd2d44b590e0cd877","slug":"temporary-bus-stand-started-at-balughat-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-141171-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बालूघाट पर शुरू किया गया अस्थायी बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बालूघाट पर शुरू किया गया अस्थायी बस अड्डा
Wed, 14 Jan 2026 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 14 Jan 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
22 -अयोध्या बाईपास के पास अस्थाई बस अड्डे पर खड़ी बसें - संवाद
अयोध्या। मकर संक्रांति और माघ मेला को देखते हुए परिवहन निगम ने बालूघाट के पास बुधवार से अस्थायी बस अड्डे का संचालन शुरू कर दिया है। यह अस्थायी बस स्टेशन 19 जनवरी तक संचालित किया जाएगा। अस्थायी बस अड्डे पर सुबह, दोपहर और रात की शिफ्ट में वरिष्ठ केंद्र प्रभारियों की भी तैनाती की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी बस स्टेशन पर टेंट, कुर्सी और पर्याप्त एलईडी लाइटें लगाई गई है। इससे यात्रियों को बैठने, प्रतीक्षा करने और रात्रि समय में रोशनी की कोई समस्या नहीं होगी। इसके अलावा ब्रिज के नीचे पूछ-ताछ केंद्र भी बनाया गया है।
प्रयागराज के लिए चल रही 70 बसें
माघ मेला के दौरान अयोध्या से प्रयागराज के लिए निगम की 70 बसों का संचालन किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के प्रयागराज पहुंच सकें। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बस अड्डे पर सीसीटीवी के जरिये लगातार निगरानी की जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि मेला अवधि में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अस्थायी बस अड्डे के संचालन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।