फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teams from Azamgarh, Aligarh, Agra and Lucknow divisions were victorious

Ayodhya News: आजमगढ़, अलीगढ़, आगरा व लखनऊ मंडल की टीम रही विजयी

Sun, 12 Oct 2025 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Oct 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Teams from Azamgarh, Aligarh, Agra and Lucknow divisions were victorious
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में चल रही प्रदेशीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को हुए रोमांचक मुकाबलों में आजमगढ़, अलीगढ़, आगरा व लखनऊ मंडल की टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में पहला मैच आजमगढ़ व मेरठ मंडल के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ ने मेरठ को 2-1 से हराया। दूसरा मुकाबला अलीगढ़ और प्रयागराज के बीच हुआ। इसमें अलीगढ़ ने 3-2 से जीत हासिल की। तीसरा मैच आगरा व सहारनपुर मंडल के मध्य हुआ। इसमें आगरा ने सहारनपुर को एक-शून्य को हराया। अंतिम मैच में लखनऊ व चित्रकूट के मध्य मैच हुआ। इसमें लखनऊ ने चित्रकूट को 6-0 से हराया। प्रतियोगिता में 18 मंडल की टीम प्रतिभाग कर रही है। फाइनल मैच 17 को निर्धारित है। इसमें विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी शकील अहमद, विवेक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed