फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teams from Ayodhya, Saifai and Prayagraj divisions emerged winners

Ayodhya News: अयोध्या, सैफई व प्रयागराज मंडल की टीम बनी विजेता

Thu, 09 Oct 2025 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Oct 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Teams from Ayodhya, Saifai and Prayagraj divisions emerged winners
21-मकबरा ​स्थित स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान सैफई के ​खिलाड़ियों को छूकर अपन
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयोजन में बालक वर्ग की राज्य कबड्डी प्रतियोगिता डॉ.भीमराव अंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान मकबरा में संपन्न हुई। शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्ग में खिताब अपने नाम किया। इसमें अंडर-19 आयु वर्ग में अयोध्या मंडल की टीम, अंडर-17 आयु वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई व अंडर-14 आयु वर्ग में प्रयागराज मंडल की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बालक अंडर-19 आयु वर्ग में पहला मुकाबला आजमगढ़ व सहारनपुर मंडल टीम के बीच हुआ। इसमें आजमगढ़ मंडल की टीम विजयी रही। दूसरा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई व अयोध्या मंडल के मध्य हुआ। इसमें अयोध्या मंडल की टीम विजयी रही। तीसरा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई व सहारनपुर मंडल के मध्य हुआ। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम विजयी रहा। फाइनल मुकाबला अयोध्या व आजमगढ़ मंडल के मध्य हुआ। इसमें अयोध्या मंडल की टीम विजयी रही। अंडर-14 आयु वर्ग में पहला मुकाबला प्रयागराज व अयोध्या मंडल के मध्य हुआ। इसमें प्रयागराज मंडल की टीम विजयी हुई। दूसरा मैच मेरठ व वाराणसी मंडल के मध्य हुआ। इसमें मेरठ मंडल की टीम विजयी रही। तीसरा मैच वाराणसी व अयोध्या मंडल के मध्य हुआ। इसमें वाराणसी मंडल की टीम विजयी रही। फाइनल मुकाबला मेरठ व प्रयागराज मंडल के मध्य हुआ। इसमें प्रयागराज मंडल की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में पहला पहला मुकाबला प्रयागराज व स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के मध्य हुआ। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम विजयी रही। दूसरा मैच मेरठ व अयोध्या मंडल के मध्य हुआ। इसमें मेरठ मंडल की टीम विजयी रही। तीसरा मैच अयोध्या व प्रयागराज मंडल के मध्य हुआ। इसमें अयोध्या मंडल की टीम विजयी रही। फाइनल मुकाबला मेरठ व स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के मध्य हुआ। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम विजयी रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ईंट निर्माता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी, सह विद्यालय निरीक्षक अवनीश कुमार पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान बसंत कुमार, चक्रवर्ती सिंह, शिवकरण सिंह, जीआईसी के प्रधानाचार्य ओंकार नाथ, अभिषेक सिंह, धमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

21-मकबरा स्थित स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान सैफई के खिलाड़ियों को छूकर अपन

21-मकबरा स्थित स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान सैफई के खिलाड़ियों को छूकर अपन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed