{"_id":"6a2ee618b008cdc8ea0beabd","slug":"teachers-outraged-over-non-payment-of-salaries-warn-of-agitation-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1782878-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: वेतन न मिलने पर शिक्षकों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: वेतन न मिलने पर शिक्षकों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
Sun, 14 Jun 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों को मई का वेतन नहीं मिला है, जिससे उनमें आक्रोश है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने वेतन भुगतान में देरी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों का मई का वेतन कम छात्र संख्या के आधार पर रोका गया। शिक्षकों ने छात्र संख्या बढ़ाई, पर विभागीय लापरवाही से वेतन बहाल नहीं हुआ। जून में वेतन बहाल हुआ लेकिन वित्त एवं लेखाधिकारी अब भुगतान रोक रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र का अनुदान आने पर ही वेतन मिलेगा। करीब 400 से 500 शिक्षकों का वेतन लंबित है, जबकि धनराशि उपलब्ध है। वेतन बगैर शासनादेश रोका गया है। जल्द भुगतान न होने पर संगठन आंदोलन करेगा। जिला मंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि अनुदान उपलब्ध होने पर भी भुगतान नहीं हो रहा।