Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tawde evaluates contenders

Ayodhya News: चुनावी मोड में भाजपा, तावड़े ने परखे दावेदार

Wed, 18 Nov 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 18 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Tawde evaluates contenders
अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को अयोध्या पहुंचे प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने एक निजी होटल में पार्टी के टिकट के दावेदारों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की नब्ज टटोली। उन्होंने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक में पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन और उसके कारणों की समीक्षा की गई। सामाजिक समीकरणों, जातीय प्रभाव और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी फीडबैक लिया गया। प्रदेश प्रभारी ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

तावड़े ने मतदाता जोड़ो अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। नए मतदाताओं को पार्टी के अभियान से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए। विनोद तावड़े व्यक्तिगत दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं। वह रामलला का दर्शन-पूजन कर सायंकालीन आरती में शामिल हुए । इस दौरान प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष हार की हताशा में कर रहा बयानबाजी : पंकज चौधरी
अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष हार की हताशा में अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके मन में एक पीडीए है और वोटों की राजनीति के लिए अलग पीडीए है। इसके बाद वह बस्ती के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed