Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bablu return in BSP

Ayodhya News: बबलू की बसपा में वापसी से बीकापुर में बढ़ी हलचल

Wed, 18 Nov 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 18 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bablu return in BSP
अयोध्या। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की बसपा में वापसी ने बीकापुर में पुराने सियासी समीकरणों की यादें ताजा कर दी हैं। करीब दो दशक से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय बबलू ने कई राजनीतिक दलों के साथ अपनी चुनावी पारी आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। अब बसपा में लौटने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


बबलू सिंह का चुनावी सफर वर्ष 2002 से शुरू हुआ था। पहले ही चुनाव में बसपा के टिकट पर उन्होंने 37,066 वोट हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहे। सपा के सीताराम निषाद से उनकी हार का अंतर महज 6,923 वोट था। इसके बाद वर्ष 2007 में बसपा ने फिर उन पर भरोसा जताया।
विज्ञापन


इस बार कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे सीताराम निषाद व गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह की पत्नी सरिता सिंह को हराकर वह विधायक बने। इस चुनाव में बबलू को 52,424, सरिता सिंह को 39,573 व सीताराम निषाद को 42,201 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीस पार्टी से लड़कर बटोरे 19,895 वोट
वर्ष 2007 चुनाव के बाद बसपा से उनकी राहें अलग हुईं तो वर्ष 2012 में उन्होंने पीस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर 19,895 वोट बटोरे। वर्ष 2017 में फिर बसपा में लौटे और 49,690 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। 2014 में बसपा ने उन्हें फैजाबाद लोकसभा सीट से भी प्रत्याशी बनाया था। वर्ष 2022 के चुनाव से पहले उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हुई। उनकी ज्वाइनिंग लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन ऐन मौके पर रीता बहुगुणा जोशी के विरोध के बाद उनकी भाजपा में एंट्री नहीं हो सकी। उन्होंने निषाद पार्टी के साथ चुनावी संभावनाएं तलाशीं, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed