{"_id":"698365c13957977f800e1211","slug":"students-will-receive-their-admit-cards-from-february-10th-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-142489-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 10 फरवरी से विद्यार्थियों को मिलेंगे एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 10 फरवरी से विद्यार्थियों को मिलेंगे एडमिट कार्ड
Wed, 04 Feb 2026 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस वर्ष कुल 77,578 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। 10 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को अपने विद्यालयों के माध्यम से एडमिट कार्ड मिलेंगे। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह समय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर छात्रों को वितरित करें, ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा के दिन परेशानी न हो।
परीक्षा से पहले सभी विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश पत्र उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी विद्यालयों के लिए भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड मुख्यालय पर पहुंच चुके हैं और अब इन्हें विद्यालयों तक भेजने की प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू की जाएगी।
इसके अलावा अध्यापकों ने बच्चों को घर पर रह कर बोर्ड की तैयारी करने की सलाह दी है। अध्यापक बच्चों को नोट्स भी उपलब्ध करा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर बच्चे शिक्षक से फोन कर संबंधित विषय की जानकारी भी ले रहे है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल-विहीन कराने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे, वहीं संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विद्यालय प्रवेश पत्र देने से पहले रखे ध्यान
डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि विद्यालय प्रवेश पत्र बांटते समय विद्यार्थियों का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, विषय, परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथि जैसी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि किसी छात्र के प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे तत्काल जिला कार्यालय को सूचित किया जाए, ताकि सुधार कराया जा सके।
इनसेट
अब नहीं उतारने होंगे विद्यार्थियों को जूते-मोजे
अब परीक्षार्थियों से जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा कराने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। इसके स्थान पर परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही छात्रों की पूरी तलाशी करने को कहा गया है। साथ ही सभी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डिंग सिस्टम की नियमित जांच अनिवार्य होगी। किसी भी तकनीकी खराबी की सूचना तत्काल डीआईओएस और संबंधित कंट्रोल रूम को देना होगा।